पाकिस्तान में एक भाई ने तकिए से मुंह दबाकर परिवार के सामने ही अपनी बहन को मौत को घाट उतार दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक वक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक नरसंहार का शिकार हो रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति को नजरअंदाज करता है।
PCB Chairman: सैयद मोहसिन रजा नकवी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया चीफ चुना गया है। जका अशरफ के बाद वह इस पद को संभालेंगे। नकवी का कार्यकाल तीन साल का होगा।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके प्रशंसकों के लिए सबसे बुरी खबर है। पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में इमरान खान चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। उनके दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों से किए गए नामांकन को निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया। इससे इमरना खान को बड़ा झटका लगा है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का प्राइवेड ऑडियो एक वकील के साथ बातचीत करते लीक हो गया है। इस पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ से रिपोर्ट मांग ली है।
सत्र अदालत ने पीटीआई प्रमुख पर अगले पांच साल तक राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने पर भी रोक लगा दी थी, जिससे वे आगामी चुनाव नहीं लड़ सकते। इमरान ने निचली अदालत के फैसले को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने नेशनल असेंबली को समय से पूर्व नौ अगस्त को भंग कर दिया था।
भारत के पड़ोसी पाकिस्तान में प्रधानमंत्री से लेकर उनकी पूरी कैबिनेट कार्यवाहक हो गई है। निवर्तमान पीएम शहबाज शरीफ के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान को अनवारुल हक काकड़ के रूप में नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री मिल गया है। इसके साथ ही उनके मंत्रिमंडल के 18 सदस्यों ने भी कार्यवाहक मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। इससे पाकिस्तान में फिर हलचल बढ़ गई है। जारी वारंट में इमरान को गिरफ्तार करके तत्काल पेश करने को कहा गया है। इस बार निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश दिया है। इससे इमरान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
आर्थिक तंगहाली से परेशान पाकिस्तान पर से लंदन की वर्जिन का भरोसा आखिरकार टूट गया। इसके चलते उसने पाकिस्तान छोड़ने का फैसला कर लिया। वर्जिन की वजह से पाकिस्तान में सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी चलती थी, मगर अब उनके चेहरे की मुस्कान वर्जिन के जाने के साथ ही गायब हो गई। वर्जिन ने पाकिस्तान से लंदन की आखिरी उड़ान भरी।
पाकिस्तान की सरकार ने ईद पर जानवरों की कुर्बानी को लेकर विशेष आदेश जारी किया है। इसके तहत 84 आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अनुसार आतंकियों के संगठन इस बार कुर्बान जानवरों की हड्डियां नहीं पा सकेंगे।
भारत अब पानी के रास्ते ही चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मनों के घर मिनटों में आग लगा सकता है। दरअसल रविवार को भारतीय नौसेना ने अपने खतरनाक युद्धपोत आइएनएस मोरमुगाओ (D67) विध्वंसक से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण करके दुश्मनों में खलबली मचा दी है।
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भारी संकट में है। कुछ हफ्ते पहले उसका विदेशी मुद्रा भंडर 2.9 अरब डॉलर के बेहद निचले स्तर पर पहुंच गया था।
इन सबके बीच देश के वित्त मंत्री इशाक डार कतर के लिए रवाना हो गए हैं। धन जुटाने के लिए सार्वजनिक उद्यमों के शेयर भी बेचे गए हैं। पाकिस्तान के अधिकारियों को अभी यह तय करना है कि सरकारी संस्थानों के लिए क्या कीमत तय की जाएगी।
भारत ने कहा कि सभी देशों को आतंकवाद जैसे खतरों के खिलाफ एक साथ खड़े होना चाहिए और इसमें राजनीतिक लाभ के लिए दोहरे मानक शामिल न हों। रुचिरा ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहाकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कानून का शासन लागू करने के लिए राष्ट्रों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को आतंकवाद और सीमा पार आतंकवाद से मुक्त करें।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सरकार ने नई ऊर्जा संरक्षण योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत बाजार/मॉल रात 8:30 बजे तक बंद हो जाएंगे। कैबिनेट की बैठक भी बिना बिजली के हुई।
Pakistani Lover: फिजा खान नामक युवती को सोशल मीडिया के जरिए एक शख्स से प्यार हो जाता है। शख्स का नाम दिलशाद होता है। फिजा उससे मिलने के लिए पाकिस्तान जा ही रही होती है कि उसे पुलिस गिरफ्तार कर लेती है।
Pakistan International insult: खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तान सरकार से सवाल करना शुरू कर दिया। ज्यादातर यूजर्स ने पूछा कि इस शर्मनाक स्थिति की वजह क्या है?
Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व जनरल मुशर्रफ की हालत गंभीर है और उनके ठीक होने की संभावना नहीं है। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह को एयर एम्बुलेंस से वापस लाया जा सकता है।
Two sisters Murder In Pakistan: पाकिस्तान में दो बहनों के कत्ल से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों बहनें पाकिस्तानी मूल की स्पेनिश नागरिक थीं। शुक्रवार को उनके ही घर में उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में दोनों के सास और पति भी शामिल हैं।
2014 में पीटीआई के धरना प्रदर्शन के दौरान पीटीवी और संसद पर हमले हुआ था जिसमें आज कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया, इमरान पहले ही हो चुके थे बरी।
संपादक की पसंद