मराठा आरक्षण को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा था। आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा है कि हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है और इसके साथ ही हमारा विरोध भी समाप्त हो गया है। जरांगे आज सीएम की मौजूदगी में आंदोलन समाप्त करेंगे।
मुंबई के चोर बाजार ग्रांट रोड स्थित लकड़ा मार्केट में आग लगने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आग की लपटें आसमान तक उठती हुई देखी जा रही हैं। वहीं आग लगने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।
मनोज जरांगे पाटिल ने यह स्पष्ट किया कि उन्होंने सरकार को 7 महीने का समय दिया था और आगे कोई विस्तार देने के मूड में नहीं है। साथ ही संकल्प लिया कि आरक्षण दिए जाने तक मराठा मुंबई नहीं छोड़ेंगे।
मुंबई के राम मंदिर इलाके में अचानक भीषण आग लग गई है, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। देखें वीडियो-
मुंबई के गोरेगांव स्थित अनमोल टावर बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। फिलहाल इस घटना में किसी के जख्मी होने या फंसने की जानकारी नहीं मिला है।
नया नगर में सड़क किनारे बनीं अवैध दुकानें मंगलवार को बुलडोजर से तोड़ दी गईं जहां दो दिन पहले सांप्रदायिक झड़प हुई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र के ठाणे में अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले निकाली गई एक शोभायात्रा पर पथराव की घटना के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है।
मुंबई मैराथन में दौड़ते-दौड़ते दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। वहीं दूसरे का कारण बही पता नहीं लग सका है।
सोने की तस्करी के आरोप में डीआरआई ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार किलो सोमा भी बरामद किया गया है।
मुंबई के वर्ली से एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने आलीशान रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर किया था लेकिन जब खाना उसने खाया तो उसमें मरा हुआ चूहा मिला जिससे शख्स की तबीयत बहुत खराब हो गई।
महाराष्ट्र के मुंबई में भी अयोध्या की तरह राम मंदिर बनाया जा रहा है। मुंबई के वर्सोवा में राम मंदिर की 50 फीट ऊंची प्रतिकृति तैयार की जाएगी। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।
मुंबई मेट्रो के ट्रैक पर लोगों के पैदल चलने का वीडियो सामने आया है। बता दें कि आज सुबह एकसार रोड स्टेशन के पास मेट्रो खराब हो गई, जिसके बाद से यात्री पैदल उतर कर ट्रैक के सहारे जाने को मजबूर दिखे।
साइबर ठगों ने अब ठगी का नया तरीका ढूंढ़ लिया है। अयोध्या में राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के नाम पर ठग आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं। सावधान रहें वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।
मुंबई में समंदर किनारे मकर संक्रांति के मौके राम मंदिर और राम की तस्वीर वाली पतंग उड़ाई जा रही है। समुद्र किनारे तमाम लोग राम मंदिर की तस्वीर से सजी पतंग उड़ाते हुए नजर आए। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुंबई के परेल इलाके में आग लगने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आसमान तक धुआं उठता दिख रहा है। वहीं बीच-बीच में धमाके की आवाज भी आ रही है।
अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्से के लोग अयोध्या पहुंचेंगे। इसी कड़ी में इंडिगो 15 जनवरी से मुंबई से अयोध्या के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।
शिवसेना में शामिल होने के बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर वे लोग योग्यता को अवसर देते तो आज यह दिन नहीं आता। देवड़ा ने कहा कि अब मैं एकनाथ शिंदे और नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।
मुंबई से सटे डोंबिवली के पास खोनी पलावा की डाऊन टाऊन इमारत में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि सातवे मंजिल पर शॉर्ट सर्किट हुआ,जिसकी वजह से आग लगी। इस इमारत में तीसरी मंजिल तक लोग रहते हैं।
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बात करते कहा है कि पीएम मोदी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा नहीं करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वह 22 जनवरी को नासिक के कालाराम मंदिर में आरती के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित करते हैं।
मुंबई से गुवाहाटी जा रही एक फ्लाइट को ढाका में उतारना पड़ा। इसमें बैठे सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सिर्फ आधार कार्ड लेकर ढाका में उतरे हैं। वहीं कई घंटों से यात्रियों को प्लेन के अंदर ही बैठा कर रखा गया है।
संपादक की पसंद