एक कंपनी ने टारगेट नहीं पूरा करने के लिए अपने कर्मचारियों को ऐसी सजा दी कि सोशल मीडिय पर चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने जब इस सजा के बारे में सुना तो वह गुस्से से आग बबूला हो गए और कंपनी और उसके बॉस को खरी-खोटी सुनाने लगे।
एक कंपनी ने अपने HR पॉलिसी में ये भी नियम रखा है कि अगर किसी भी शादीशुदा शख्स का ऑफिस में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हुआ तो उसे कंपनी से निकाल दिया जाएगा।
जिस बॉस के बारे में हम बात कर रहे हैं उसने अपने कर्मचारियो के लिए जो किया है उससे पूरे ऑफिस में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिसने भी इस खबर को पढ़ा व उस बॉस की तारीफ करने लगा।
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो अपने एम्प्लॉइज को एक मोटी सैलरी देते हैं। हम आपको दुनिया के ऐसे टॉप 10 देशों के बारे में बताएंगे जो अपने एम्प्लॉइज को सबसे ज्यादा सैलरी देते हैं।
रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि 61 प्रतिशत कर्मचारी अपने कार्यस्थल में अधिकांश नए दोस्त बनाते हैं और कार्यालय में उनका सामाजिक समूह उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ काम करने के लिए प्रेरित करता है।
इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज हो रही केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटाने और महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।
कर्मचारी जब चाहे छुट्टी ले सकते हैं इसके लिए उन्हें कोई एप्लीकेशन देने की जरूरत नहीं होगी। बस उन्हें अपने मैनेजर को सूचित करना होगा
कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर गुरुग्राम प्रशासन ने सभी आईटी फर्म, MNC, BPO इंडस्ट्रीज को एजवाइज़री जारी की है। प्रशासन ने 31 मार्च तक कर्मचारियों को घर से काम करने की एडवाइज़री जारी की है।
कोरोना वायरस को देखते हुए देश के हिंदी न्यूज चैनल इंडिया टीवी ने पहल की है। इंडिया टीवी के दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारियों की नियमित जांच हो रही है।
सरकार ने अक्टूबर में बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए 68,751 करोड़ रुपए का रिवाइवल पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें 17,169 करोड़ रुपए वीआरएस के लिए और 12,768 करोड़ रुपए पेंशन लाभ के लिए शामिल हैं।
ब्रिटेन के बैंक एचएसबीसी ने उसके वैश्विक परिचालन में भारत स्थित कार्यालयों से मदद करने वाले 150 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। बैंक ने कहा कि उसने वैश्विक स्तर पर अपने परिचालन को नये सिरे से व्यवस्थित करने की प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया है।
वाहन उद्योग में जारी संकट के बीच क्षेत्र की अग्रणी कंपनी अशोक लीलैंड ने कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों के लिये कंपनी से अलग होने की योजना की घोषणा की है। कंपनी ने यह योजना ऐसे समय पेश की है जब पहले से ही उसके कर्मचारी बोनस बढ़ाने को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर हैं।
नोएडा: नोएडा में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को ओवरचार्जिंग के मामले में एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। यही नहीं पंप पर काम करने वाले मैनेजरों समेत 11 एंप्लॉयीज को भी गिरफ्तार किया गया है।
इसमें कहा गया है कि सभी मंत्रालयों/विभागों से आग्रह है कि वे सार्वजनिक उपक्रमों/बैंकों और स्वायत्त संस्थानों समेत अपने प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले विभागों के कर्मचारियों के कामकाज की कायदे कानून और सही भावना के अनुसार समीक्षा करें।
उत्तर प्रदेश सरकार के 20 लाख से ज्यादा कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को हड़ताल पर चले गए। कर्मचारी राज्य की नई पेंशन योजना का विरोध कर रहे हैं, जिसमें सरकार का हिस्सा 10 फीसदी से बढ़कर 14 फीसदी हो गया है।
पोत परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बंदरगाह कर्मचारियों के साथ नया वेतन समझौता किया है। इस समझौते के तहत बंदरगाह कर्मचारियों का वेतन 10.6 प्रतिशत बढ़ेगा।
जेट एयरवेज भी आर्थिक रूप से खस्ताहाल हो गई है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों से साफ कहा है कि अगर कॉस्ट कटिंग नहीं की गई तो कंपनी 60 दिन बाद ऑपरेट करने की हालत में नहीं रहेगी।
उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के मकान किराये भत्ते और नगर प्रतिकर भत्ते की दरों को दोगुना करने के प्रस्ताव पर आज मुहर लगा दी। इस बढ़ोत्तरी से राजकोष पर 2,398 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनका एचआरए दो गुना कर दिया है। इससे 15 लाख कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे।
कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) में कर्मचारियों की संख्या करीब 94 प्रतिशत घटकर 3,400 रह गयी है। एक समय कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 52,000 थी। RCom ने शेयर बाजार में बुधवार को जानकारी में कहा है कि समूह में कर्मचारियों की कुल संख्या उच्चतम स्तर 52,000 से घटकर 3,400 पर आ गयी है। कर्मचारियों की कुल संख्या में 94 प्रतिशत की कमी आयी है।ऐसा माना जाता है कि कंपनी 2008-10 के दौरान शिखर पर थी
संपादक की पसंद