छात्र बिस्कोमान भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक कार्यक्रम के लिए मौजूद थे। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री कार से उतरे और आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत की। उन्होंने लड़की को बचाने में भी मदद की।
कर्नाटक में तीन उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की कुछ मंत्रियों की मांग के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि जब चुनाव नजदीक हों तो ऐसी मांगें नहीं होनी चाहिए। मंत्री सरकार के कामों पर ध्यान दें।
राजस्थान के दोनों डिप्टी CM की शपथ असंवैधानिक है। ये कहते हुए एक वकील ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ओम प्रकाश सोलंकी ने नियुक्तियों को रद्द करने के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया है।
युवती ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि मेरे और मेरे पति के परिवार को मेरे चाचा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से जान का खतरा है।
भाजपा ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है। पार्टी ने पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। इसके साथ ही विधायक विधायक प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री बनाया गया हैं।
पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह घोषणा की गई।
इस संबंध में पहले ही सीबीआई में शिकायत दर्ज की जा चुकी है। अब तमाम तथ्यों के सामने आने के बाद FIR दर्ज करने के लिए कहा गया है।
पिछले कुछ दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि JDU नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
Nitish Made Tejashwi CM face for 2025: बिहार के मुख्यमंत्री और राजनीति के माहिर खिलाड़ी नीतीश कुमार हमेशा मौका देखकर चौका मारने के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि वह बिहार में कभी बीजेपी के साथ तो कभी आरजेडी के साथ गठबंधन कर लेते हैं। मगर खुद सीएम की कुर्सी पर लगातार बने रहते हैं।
UP Politics: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अक्सर अपन बयानों और ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसे लेकर सियासत के गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं। सिर्फ एक वाक्य के इस ट्वीट में कई अर्थ निहित बताए जा रहे हैं।
Delhi Liquor Policy: आबकारी नीति लागू होने से दो दिन पहले पिछले साल 15 नवंबर को तत्कालीन उपराज्यपाल ने अपना रुख बदल लिया और शर्त लगा दी कि अनधिकृत क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और दिल्ली नगर निगम (MCD) से अनुमति लेनी होगी।
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अमृतसर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देर रात पुलिस चेक पॉइंट का औचक निरीक्षण किया।
64 वर्षीय तारकिशोर प्रसाद कटिहार विधानसभा से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। वे 2015 से लगाता चुनाव जीतते रहे हैं।
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के चार स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डिप्टी सीएम दफ्तर के प्राइवेट सेक्रेटरी और डिप्टी सीएम कोषांग के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
महाराष्ट्र में सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार ने एक बार फिर उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
आयकर विभाग ने कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और अन्य के खिलाफ मारे गए छापों के दौरान करीब पांच करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।
अपने तेलंगाना के समकक्ष का अनुकरण करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि तेलगु देशम पार्टी अगर वापस सत्ता में आती है तो वह एक मुस्लिम को अपना उप-मुख्यमंत्री बनाएंगे।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा, नई सरकार आई है। कई लोगों को बेचैनी हो सकती है क्योंकि यह गठबंधन सरकार है कि क्या होगा, चीजें कैसे होंगी।
कर्नाटक में मंत्रियों की संख्या पर भी सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस कोटे से 22 और जेडीएस कोटे से सीएम समेत 12 विधायक बनेंगे मंत्री बनेंगे...
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़