जापान ने उत्तर कोरिया और चीन का सामना करने के लिए अपनी सैन्य ताकत को कई गुना बढ़ाने की ठान ली है। इसके लिए जापान कुल 300 अरब डॉलर खर्च करेगा। वर्ष 2024 के लिए भी जापान के मंत्रिमंडल ने बड़े रक्षाबजट को मंजूरी देकर उत्तर कोरिया और चीन जैसे दुश्मनों को हैरान कर दिया है।
भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में माल्टा के जहाज के अपहरण के प्रयासों के बाद बड़ा कदम उठाया है। अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी को निभाते हुए भारत ने विभिन्न देशों के जहाजों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए अदन की खाड़ी में अपना दूसरा मिसाइल विध्वंसक तैनात कर दिया है। भारत के इस कदम से दुश्मनों के घर खलबली है।
भूकंप का कहर झेलने के बाद अब चीन में एक कोयला खदान ढह गई है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। हादसा ऐसे वक्त में हुआ, जब मजदूर खदान में काम कर रहे थे। अचानक कोयले की खदान ऊपर से भरभरा कर ढहने लगी। इससे उसके नीचे काफी संख्या में मजदूर दब गए।
चीन में भूकंप के कारण बड़ी तबाही हुई है। जैसे तैसे भूकंप प्रभावितों को मलबे से निकालकर मशक्कत के बाद सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लेकिन यहां एक और नई मुसीबत खड़ी हो गई है। इस नई चुनौती से भूकंप पीड़ितों को कड़ा सामना करना पड़ रहा है।
चीन में भूकंप से हुई 131 मौतों के बाद वैज्ञानिकों ने बड़ा दावा किया है। चीनी वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप आने के पहले ही उन्हें संकेत मिल चुके थे। हालांकि यह नहीं पता चल पाया था कि भूकंप किधर आएगा। बता दें कि अभी तक भूकंप से पूर्व सूचना का कोई सटीक तरीका दुनिया में मौजूद नहीं है।
चीन में एक ऐसी कंपनी है जो अपने कर्मचारियों की अच्छी सेहत के लिए अनोखी स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के तहत कर्मचारियों को हर महीने 50 किमी रनिंग पर मिलेगा बड़ा बोनस
पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनिर वॉशिंगटन पहुंचे तो बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें बड़ी नसीहत दे डाली है। अमेरिका ने दो टूक कहा है कि अपने पड़ोसी देश भारत के साथ करीबियां बढ़ाओ और चीन से दूरी बनाओ।
चीन में भयानक भूकंप से कई लोगों की मौतें हुई हैं। पहले 95 मौतों की खबर आई। फिर 100 के करीब, फिर 111 और अब 116 लोगों की मौत की खबर है। मौतों का यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 6.2 तीव्रता के भूकंप से सड़कें टूट गईं और भारी तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं।
चीन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तीव्रता इतनी तेज थी कि कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई है और ये आकंड़ा अभी बढ़ सकता है।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सीमा विवाद जारी रहने पर इसके पीछे की सच्चाई बयां कर दी है। उनके इस बयान से सियासत में हलचल पैदा हो गई है। जनरल मनोज पांडे ने बताया है कि आखिर क्यों सीमा पर बनी चुनौतियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। उन्होंने कहा कि यह चुनौतियां हमें आगे भी उलझाती रहेंगी।
सोशल मीडिया पर इन दिनों चाइनीज दुल्हन और बिहारी दूल्हे की शादी चर्चा में है। दोनों लोगों को चीन में पढ़ाई के दौरान प्यार हुआ और ये प्यार बाद में रिश्ते में बदल गया। दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल करते हुए शादी करने का फैसला लिया और बिहार के खगड़िया में शादी कर ली।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद फैलाने कि लिए पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। साथ ही उसका सहयोग करने के लिए चीन की भी हवा निकाल दी है। हालांकि भारत ने पाकिस्तान या चीन का इस दौरान नाम नहीं लिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कांबोज ने सीमा पार से आतंकवाद और हथियारों की तस्करी का मुद्दा उठाया।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के दोस्ती से चीन और कनाडा जैसे दुश्मन परेशान हैं। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद से भारत और कनाडा के रिश्ते खराब हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने कनाडा का मित्र होने के बावजूद भारत के साथ अपनी दोस्ती को अधिक अहमियत दी है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अहम रणनीतिक साझेदार बताया है।
चीन की ओर से अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। चीन ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के इस अनुच्छेद पर दिए गए फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए चीन ने क्या कहा?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग वियतनाम के दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान शी जिनपिंग कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग, राष्ट्रपति वो वान थुओंग और प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से मुलाकात करेंगे।
छह साल पहले दुनिया के सबसे खराब एयर क्वालिटी के शहरों की लिस्ट में 75 शहर चीन थे। हालांकि, अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। 2022 में 100 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 65 और चीन के सिर्फ 16 थे।
दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता के बीच भारत और वियतनाम की सेनाओं ने यह अभ्यास शुरू किया है। सोमवार से शुरू हुआ यह जंगी अभ्यास 11 दिनों तक चलेगा।
दक्षिण चीन सागर में चीन अपनी दादागिरी से बाज नहीं आ रहा है। बौखलाहट में चीनी जहाज ने फिलिपींस के जहाज पर पानी की बौछार तक कर डाली। चीनी जहाज की टक्कर से फिलिपींस के जहाज के इंजन को काफी गंभीर क्षति पहुंची है।
चीन के एक नए वायरस ने फिर दुनिया में हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। इस नए वायरस ने अब यूरोप में दस्तक दे दी है। यह वायरस बच्चों पर खासतौर पर अटैक कर रहा है। अब तक नीरदलैंड, ब्रिटेन, डेनमार्क में यह दस्तक दे चुका है।
फिलीपींस के अधिकारियों ने कहा कि उस चीनी हमले से फिलीपींस ब्यूरो ऑफ फिशरीज एंड एक्वाटिक रिसोर्सेज के तीन जहाजों में से एक के संचार और नेविगेशन उपकरण को ‘‘गंभीर क्षति’’ हुई। फिलीपीन, अमेरिका और जापान ने इसकी निंदा की।
संपादक की पसंद