इजरायल-हमास युद्ध के 3 महीने होने को हैं। मगर अब तक हमास ने हथियार नहीं डाला है। हालांकि इजरायली सेना ने हमास के ज्यादातर बड़े कमांडरों को हमले में ढेर कर दिया है। अब तक हमास के हजारों आतंकी मारे जा चुके हैं। इस बीच मोसाद ने चेतावनी देते कहा है कि वह हमास आतंकियों को चुन-चुन मारेगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो चीफ के एक बयान ने सनसनी मचा दी है। नाटो चीफ जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने यूक्रेन से बुरी खबर आने का अंदेशा जताया है। उन्होंने कहा कि नाटो देशों को अब यूक्रेन से बुरी खबर सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए। उनके इस बयान से यूरोपीय देशों की हताशा भी झलक रही है और रूस की जीत का पूर्वाभास भी।
इसरो चीफ एस सोमनाथ की आत्मकथा पर विवाद पैदा हो गया जिसके बाद उन्होंने इसे प्राकाशित नहीं कराने का फैसला लिया। दावा किया गया है कि इसमें पूर्व इसरो चीफ सिवन के बारे में कुछ आलोचनात्मक टिप्पणियां की गई हैं।
अमेरिकी इतिहास में पहली बार उसकी जल और थल सेना प्रमुख विहीन हो गई है। दोनों सेनाओं के पास आर्मी चीफ नहीं होने से सिर्फ अमेरिका की सुरक्षा को ही नहीं, बल्कि उसके सहयोगी देशों की सुरक्षा को भी खतरा है। यह स्थिति दुनिया के उन देशों के लिए भी चिंताजनक है, जिनकी सुरक्षा की गारंटी देना यूएस का दायित्व है।
यूक्रेन पर हमले के एक वर्ष से अधिक समय बाद उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) चीफ के अचानक कीव पहुंचने से खलबली मच गई है। आखिर क्या वजह है कि अचानक नाटो चीफ यूक्रेन पहुंचे हैं। आपको बता दें कि नाटो शुरू से ही यूक्रेन को युद्ध में मदद करता रहा है। इसे लेकर रूस और नाटो में भारी तनातनी चलती आ रही है।
तेलंगाना के भाजपा चीफ बंडी संजय को पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में लिया है। तेलंगाना बीजेपी प्रमुख को पुलिस उनके करीमनगर आवास से रात में अपने साथ ले गई।
Ukraine Nuclear Plant Chief: रूस द्वारा खेरसोन, जापोरिज्जिया, दोनेत्स्क और लुहांस्क को अपने देश में विलय कर लिए जाने के बाद यूक्रेन ने पुतिन पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। यूक्रेन की तरफ से कहा जा रहा है कि जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव का रूस ने अपहरण कर लिया है।
शरद अरविंद बोबडे का नाम भारत के 47 वें मुख्य न्यायाधीश के लिए प्रस्तावित किया गया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से चिटफंड घोटाला मामले में यहां आठ घंटे पूछताछ की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों (PSU) के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में नए भारत की सरकार की योजना में केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका पर विचार किया जाएगा।
CBI ने आज पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी और नौ अन्य के खिलाफ अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में आरोप पत्र दायर किया।
सीरियन आब्जर्वेटरी फोर ह्यूमन राइट्स के निदेशक रामी अब्देल रहमान ने दावा किया है कि एज्जोर प्रांत में मौजूद आईएस के शीर्ष स्तर के कमांडरों ने अल बगदादी की मौत की पुष्टि की है।
केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने यहां शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़