अमेरिका में करोड़ों साल पुराना एक ऐसा खजाना मिला है, जिससे श्रमिकों की किस्मत चमक सकती है। श्रमिकों को काफी प्राचीन और बहुत बड़ा मैमथ यानी हाथी के पूर्वज का दांत प्राप्त हुआ है। जिसकी कीमत काफी ज्यादा हो सकती है।
इजराइल ने हिजबुल्लाह को बड़ी चेतावनी दी है। अपने एयर कंट्रोल रूम पर हुए हिजबुल्लाह के हमले के बाद बौखलाए इजराइल ने इस आतंकी संगठन से जंग लड़ने की चेतावनी दे दी है।
इजरायल-हमास युद्ध को लेकर फिलिस्तीन समर्थकों ने अमेरिका के सिएटल में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। गाजा में तत्काल संघर्ष विराम की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सिएटल में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया। इससे चालकों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ा।
T20 World Cup 2024: आईसीसी ने शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान किया। जहां कुल 9 वेन्यू पर टूर्नामेंट के 55 मुकाबले खेले जाएंगे।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा एक बार फिर हिंदू मंदिर पर अटैक करने का मामला सामने आया है। एक महीने में तीसरी बार ऐसी घटना हुई है। इन समर्थकों ने मंदिर की दीवारों पर भी नारे लिख दिए।
अमेरिका में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अमेरिकी वायुसेना के बी-1लांसर बमवर्षक में चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। दुर्घटना के समय यह साउथ डकोटा हवाई अड्डे पर लैंडिंग का प्रयास कर रहा था। मगर दृश्यता कम होने की वजह से यह हादसे का शिकार हो गया।
अमेरिका में एक किशोर ने स्कूल में गोलीबारी से हड़कंप मचा दिया। 17 वर्षीय किशोर ने कक्षा 6 में पढ़ने वाले अपने एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में 5 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक स्कूल प्रशासक और 4 छात्र शामिल हैं। ये सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं। घटना पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दुख व्यक्त किया है।
अमेरिका में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन बाइडेन प्रशासन इन घटनाओं को रोक पाने में अक्षम रहा है। एक बार फिर स्कूल में फायरिंग की घटना हो गई। जानकारी के अनुसार पेरी के हाईस्कूल में हमलावर ने गोलियां चलाई जो कई लोगों को लगी है।
वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आप सभी हैरान हो जाएंगे। अमेरिका की नेवादा में एक अदालत के अंदर सजा सुनते ही आरोपी ने जज पर हमला कर दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अमेरिका के एक घर में आग लग जाने से 4 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। अग्निशमन अधिकारी देर तक आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे। घर में मौजूद 19 वर्षीय बहन अपनी जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने की सही वजह का पता अभी नहीं चल सका है।
इजरायल-हमास युद्ध के दौरान गाजा में हो रही आइडीएफ की सैन्य कार्रवाई से खफा हूतियों ने लाल सागर में ताबड़तोड़ हवाई हमले करना जारी रखा है। 19 दिसंबर से अब तक 15 दिनों में हूतियों ने 23 हमलों को अंजाम दिया है। ऐसे में अमेरिका समेत 12 देशों ने हूतियों को हमले बंद नहीं करने पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है।
चीन और उत्तर कोरिया से संभावित हमले के डर के बीच अमेरिका ने खतरनाक ब्रह्मास्त्र के रूप में गुआम में थाड एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती की है। जानिए इसकी विशेषता।
भारत अपने पारंपरिक दोस्त के साथ कई वर्षों से कारोबार कर रहा है। लेकिन हाल के समय में इसमें कमी आई है। इजराइल हमास की जंग और मिडिल ईस्ट के देशों को रूस और चीन जैसे देशों द्वारा सपोर्ट करना भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।
गुड़ की बाढ़ आ जाने से 21 लोग मर गए थे। ये घटना आज भी लोगों के दिमाग में बनी हुई है। इस बाढ़ के बारे में बहुत ही कम लोगों को मालूम है। आज हम आपको इसी बाढ़ के बारे में बता ने जा रहे हैं।
किम जोंग ने रविवार को सेना के कमांडिंग अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के खातिर सबसे कीमती हथियार यानी परमाणु बमों को हमले के लिए तैयार रखना जरूरी है।
इस हादसे में शामिल ट्रक के ड्राइवर और उसमें सवार दूसरे किशोर को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर पाई है।
पिछले राष्ट्रपति चुनावों में हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल हिल पर हमला बोल दिया था, जिसके बाद ट्रंप पर इस हमले में शामिल होने के आरोप लगाए गए थे, हालांकि उन्होंने यह सभी आरोप ख़ारिज कर दिए थे।
भारतीय मूल का एक परिवार अमेरिका के टेक्सास में रहता था। सर्दी की छुट्टियों में एक बुजुर्ग अपने दामाद-बेटी और पोते-पोतियों से मिलने अमेरिका पहुंच गए। वहां टेक्सास में नाना के पहुंचते ही बच्चे खुशी से उछल पड़े। परिवार में सबकुछ हंसी-खुशी चल रहा था। मगर टेक्सास में एक हादसे ने परिवार के सभी 6 लोगों को मौत दे दी।
एप्पल की स्मार्टवॉच पर अचानक प्रतिबंध लगा दिए जाने से खलबली मच गई है। ह्वाइट हाउस के इस फैसले से एप्पल असहमत है। उसने बाइडेन सरकार के फैसले के खिलाफ अपील दायर कर दी है। स्वास्थ्य क्षेत्रों में व्यापार करने वाली कई अमेरिकी कंपनियां एप्पल के स्मार्टवॉच के खिलाफ हैं।
इस हमले के बाद यूकेएमटीओ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि भारत के वेरावल से 200 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक जहाज पर किए गए ड्रोन हमले से धमाका हुआ और आग लग गई।
संपादक की पसंद