दक्षिण कोरिया में हजारों डॉक्टर कई दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। इस कारण दक्षिण कोरिया की सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए इन जूनियर डॉक्टरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
बीयर पीने वाले अमेरिकी शराबियों के लिए झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। प्रमुख अमेरिकी बीयर निर्माता कंपनियों के 5000 से अधिक श्रमिकों ने मार्च में व्यापक हड़ताल करने और बीयर की आपूर्ति को पूरी तरह ठप कर देने की धमकी दी है। इससे पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया है।
धनबाद में एक सनम बेवफ़ा निकला तो लड़की जिद्द पर अड़ गई और प्रेमी के घर के बहार डेरा डाल दिया। लड़की 50 घंटे से धरने पर बैठी है और न्याय की गुहार लगा रही है। वहीं इस मौके पर प्रेमी फरार हो गया।
पिछले 2 दिनों से जारी ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल की वजह से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर खासा असर पड़ा जिस वजह से दूध और सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी तक हुई। वहीं, ट्रांसपोर्ट संगठन ने देशभर के ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने के लिए कहा है।
भोपाल में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर कई यात्रियों को फंसे देखा गया, क्योंकि चालकों ने मंगलवार सुबह अंतर-शहर बसें नहीं चलाईं। कुछ यात्रियों ने भोपाल से इंदौर तक यात्रा करने में कठिनाइयों का सामना करने की शिकायत की।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने कहा है कि हमें बताया गया कि जल्द ही इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ एक बैठक की जाएगी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका के 75 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मी वेतन की कमी और पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के चलते हड़ताल पर चले गए हैं। इससे वर्जीनिया से लेकर कैलिफोर्निया समेत कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं।
ओडिशा में 1 लाख से ज्यादा टीचर हड़ताल पर चले गए हैं जिसके वजह से 50 हजार से भी ज्यादा स्कूल प्रभावित हुए हैं। बता दें कि टीचर्स संगठन व सरकार में बातचीत की गई थी, इसके बावजूद भी टीचर हड़ताल पर चले गए हैं।
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे के नेतृत्व में आंतरवाली सराती गांव में भूख हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल को कुल 9 दिन हो चुके हैं। डॉक्टरों ने जरांगे के स्वास्थ्य के बारे में बताया कि उनके शरीर में पानी की कमी हो गई है।
पाकिस्तान में मंहगे बिजली बिल और आसमान छूते खाद्य वस्तुओं के दाम ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। व्यापारी भी महंगे बिजली बिलों से तंग आ गए हैं। इसलिए पाकिस्तानी व्यापारियों ने शनिवार को देशव्यापी हड़ताल की। इस दौरान सभी प्रतिष्ठान और दुकानों को बंद रखा गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हड़ताल पर जाने का एलान करने वाले कर्मचारियों से साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
मुंबई 'बेस्ट' बस के अनुबंधित कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अचानक हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल से मुंबई में बस यातायात प्रभावित हुआ है।
राज्य सरकार की शक्ति योजना के तहत राज्य की महिला यात्री सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। इस योजना के लागू होने के बाद 11 जुलाई तक राज्य में चार राज्य-संचालित बस निगमों ने सामूहिक रूप से 5.57 मिलियन महिला यात्रियों ने यात्रा की है।
सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा दायर एक याचिका का निस्तारण करते हुए कोर्ट रजिस्ट्री को इस आदेश की प्रतियां सभी हाई कोर्ट्स के रजिस्ट्रार जनरल को भेजने का निर्देश दिया।
ब्लिंकिट को दिल्ली एनसीआर में मौजूद अपने करीब 100 डार्क स्टोर बंद करने पड़े हैं। बता दें कि मात्र 10 मिनट में डिलीवरी के चलते इस कंपनी ने तेजी से ग्राहकों को आकर्षित किया है।
राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में डॉक्टर कई दिनों से हड़ताल पर थे। राज्य सरकार ने डॉक्टरों की आठ सूत्री मांग स्वीकार कर ली है जिसके बाद कुछ डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है।
राज्य सरकार ने वीकेएसएसएस के संयोजक शैलेंद्र दुबे समेत 22 हड़ताली इंजीनियरों के खिलाफ आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दुबे ने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, तो भी हड़ताल जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के बीच संविदा पर काम करने वाले विभाग के 1,332 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। बिजली मंत्री एके शर्मा ने काम पर नहीं लौटने पर संविदा कर्मियों को बर्खास्त करने की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश में बिजलीकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद बड़ा बयान दिया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि जो भी परिस्थिति आएगी निपटने के लिए हम तैयार हैं लेकिन ये राजनीति से प्रेरित हड़ताल लग रही है।
सरकार के साथ 3 दिसंबर के समझौते को लागू करने की मांग कर रहे कर्मचारियों ने धमकी दी है कि अगर किसी भी हड़ताली को गिरफ्तार किया गया या परेशान किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
संपादक की पसंद