बृजभूषण शरण सिंह के टिकट को काटकर भाजपा ने कैसरगंज से करण भूषण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। अपने पिता की ही तरह करण भूषण सिंह भी अकूत संपत्ति के मालिक है। करोड़पति भाजपा के उम्मीदवार के पास एक से बढ़कर एक कई खास असलहे भी हैं।
Sports Top 10 News: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में अपनी 7वीं जीत हासिल करके प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर अपनी जगह बना ली है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है।
बॉलीवुड में आए दिन ब्रेकअप-पैचअप का दौर चलता रहता है। हाल में ही अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के ब्रेकअप की रूमर्स चर्चा में आईं। इसके कुछ दिनों बाद ही आदित्य रॉय कपूर सारा अली खान के साथ स्पॉट किए गए हैं। इसकी वीडियो भी वायरल हो रहा है।
अपने भाषण में प्रियंका चतुर्वेदी ने एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे पर जमकर निशाना साधा और उन्हें गद्दार कहा है।
ओमान की राजधानी मस्कट से मुंबई आ रही विस्तारा की एक फ्लाइट में एक शख्स को वॉशरूम में सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया है। फ्लाइट के मुंबई पहुंचने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने शख्स से पूछताछ की जिसमें उसने सिगरेट पीने की बात स्वीकार कर ली।
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर हुई है। इसी के साथ हार्दिक पांड्या के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।
पीएम मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर वीडियो संदेश जारी किया है। आपको बता दें कि महाराणा प्रताप को भारत में वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक माना जाता है।
Brain Stroke In Summer: बढ़ती गर्मी का असर दिमाग पर भी पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में ब्रेन स्ट्रोक के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। इसकी वजह हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और तेज गर्मी है। स्वामी रामदेव से जानिए कैसे बीपी को कंट्रोल रखें, जिससे ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचा जा सके?
हाल में ही बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को स्पॉट किया गया। वो एक इवेंट के लिए खास अंदाज में पहुंचे थे। इस दौरान वो हमेशा की तरह काफी एक्साइटेड दिखे। इस दौरान लोगों की नजरें उनके जूतों पर जा रही हैं, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्होंने वो दीपिका के चुराए हैं।
चीन से प्रेम रखने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मो. मुइज्जू को भारत के साथ संबंध बहाल करने पर मजबूर होना पड़ा है। दोनों देशों में तनाव बढ़ने पर भारतीय पर्यटकों ने अपनी मालदीव की सारी बुकिंग अचानक रद्द कर दी। इससे मालदीव का भट्ठा बैठना शुरू हो गया। हालत ये हो गई कि मुइज्जू को खुद भारत से मदद के लिए गिड़गिड़ाना पड़ा।
मुंबई पुलिस ने पिछले 40 साल से फरार किडनैपिंग और रेप के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। 1984 में एक महिला ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने लगभग 25 केबिन क्रू मेंबर्स को नौकरी से निकाल दिया है। दरअसल मंगलवार को एक साथ 100 से अधिक कर्मचारियों ने सिक लीव ले लिया था। इस कारण 90 विमानों को रद्द करना पड़ा था।
इकोनॉमिक एडवायजरी काउंसिल टू प्राइम मिनिस्टर (ESP-PM) की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि भारत में हिंदुओं की आबादी घटी है। इस रिपोर्ट का मकसद किसी देश की जनसांख्यिकी में परिवर्तन होने पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया और शासन पर होने वाले असर का आंकलन करना है।
क्षेत्रीय दलों के विलय को लेकर शरद पवार की टिप्पणी पर हंगामा मच गया है। NDA गठबंधन के नेताओं के बयान के बाद उद्धव ठाकरे और संजय राउत का बयान सामने आया है।
तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज को एक बार फिर खत लिखा। इस खत में सुकेश ने लिखा है कि जैकलीन के गाने Yimmy Yimmy गाने को सबसे अधिक बार देखने वाले 100 लोगों को वह गिफ्ट में Iphone देने वाला है।
अक्षय तृतीया के दिन राशि के अनुसार आपको किन चीजों की खरीदारी जरूर करनी चाहिए, इसके बारे में आज हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे।
KL Rahul-Sanjiv Goenka: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में LSG के मालिक संजीव गोयनका कप्तान केएल राहुल को सुनाते नजर आ रहे हैं।
शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने बीजेपी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जब बार के करीब होती है तो वह हिंदू-मुसलमान और जातिवाद की बात करने लगती है।
उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार की रात प्रकृति की मार देखने को मिली। एक तरफ जहां जंगल की आग लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ आकाशीय बिजली गिरने के कारण 121 भेड़ बकरियों की मौत हो गई है, जो पशुपालकों के लिए बड़ी क्षति है।
इंस्ताबुल में फेड एक्स के कार्गो विमान की खतरनाक तरीके से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान ने पेरिस चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद ही अगले लैंडिंग गियर के काम नहीं करने की जानकारी दी। इसके बाद इंस्ताबुल हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान के एक हिस्से में आग लग गई।
संपादक की पसंद