अंतरराष्ट्रीय खुफिया रिपोर्टों के अनुसार इजरायल ने हमास के साथ युद्ध में अब एआई का इस्तेमाल कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि इजरायल ऐसा करके गाजा में टारगेट किलिंग कर रहा है। इस रिपोर्ट ने सिर्फ अमेरिका और यूक्रेन को ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, समेत चीन जैसे देशों की नींद भी हराम कर दी है।
इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन और इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने मिलकर देश से जुड़ी बेरोजगारी पर एक आंकड़ा जारी किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 83 फीसदी युवा आबादी 2022 के दौरान बेरोजगार थी।
भारत ने जनसंख्या पर जबरदस्त नियंत्रण हासिल करते हुए पहली बार जन्मदर को 2 के नीचे पहुंचा दिया है। लांसेट की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2050 तक भारत जन्मदर को 1.5 से नीचे ले जाने में समर्थ होगा। यह दुनिया में सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश के लिए राहत भरी खबर है। गत वर्ष ही भारत चीन को इस मामले में पीछे छोड़ा है।
पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से लगाए गए धांधली के आरोपों को अमेरिका ने भी सही माना है। वाशिंगटन की ओर से जारी एक रिपोर्ट में पाकिस्तान चुनाव में अनियमितताओं की बात उजागर की गई है। इससे पाकिस्तान में हलचल मचनी तय है।
वाराणसी से ज्ञानवापी पर बड़ी खबर है। एएसआई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने दावा किया है कि ज्ञानवापी में प्राचीन मंदिर के खंभों की पुष्टि हुई है।
रूसी जांच समिति ने 23 अगस्त को मास्को में हुई विमान दुर्घटना में वैगनर चीफ प्रिगोझिन के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। यह पुष्टि करने के लिए रूसी जांच समिति ने फॉरेंसिक जांच का सहारा लिया। इससे बाद प्रिगोझिन की मौत होने की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई।
अमेरिका ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट से एक बार फिर आग लगाने और दूसरे धर्म के लोगों को भड़काने का काम किया है। हालांकि भारत ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह खारजि कर दिया है। यह रिपोर्ट अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) द्वारा तैयार की गई है।
ब्रिटेन में स्थित एक संस्था द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट में कुछ घटनाओं के उदाहरण दिए गए हैं, जिनमें हिंदुओं को इस्लाम अपनाने के लिए परेशान किए जाने सहित विभिन्न घटनाओं का जिक्र है।
दुनिया का सुप्रीम लीडर बनने का सपना पालने वाला चीन भले ही अब तक सुपर पावर नहीं बन सका है, लेकिन उसके कुछ कारनामों ने उसे दुनिया का सबसे बड़ा खलनायक बना दिया है। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने ड्रैगन की करतूतों को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है।
पाकिस्तान के खिलाफ उनके ही आतंकी संगठन जाल बुन रहे हैं। पाकिस्तान की सरकार को गिराकर कुछ आतंकी संगठन अपनी वर्चस्व बनना चाहते हैं। जिसके बाद वह शरिया कानून लाने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी रिपोर्ट ने इस बात का खुलासा किया है।
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले वहां के पिच के बारे में जानें सब कुछ
Teen Pregnancy in Philippines: फिलीपींस में नाबालिगों के गर्भवती होने की घटना से पूरी दुनिया हैरान है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इस रिपोर्ट को लेकर चिंता जाहिर करने के साथ ही इसे कम करने के उपायों पर जोर दिया था। शिक्षा और जागरूकता में कमी के चलते फिलीपींस में नाबालिगों के गर्भवती होने का चलन रहा है।
Pentagon UFO Report: पेंटागन ने अमेरिका में यूएफओ देखे जाने के मामले में एक रिपोर्ट जारी की है। जिससे इस बात का भी खुलासा हो गया है कि एलियंस वास्तव में होते हैं या फिर नहीं होते हैं।
रक्षा मंत्रालय ने साल के अंत में समीक्षा रिपोर्ट में कहा है कि भारत दुश्मनों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। चाहे एलओसी हो या एलएसी, दोनों मोर्चों पर भारतीय सेना दुश्मनों को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। सीमाओं पर हमारी कड़ी पहरेदारी है और तैयारी भी है।
पेंटागन ने अभी हाल में ही अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए परमाणु हथियारों को लेकर चिंता जताई है। पेंटागन ने अपने रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा है कि चीन के पास अभी 400 न्यूक्लियर बम हैं और वह 2035 तक कम से कम 1500 न्यूक्लियर बम बना लेगा।
India in Skill Development: कौशल राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में कौशल विकास को बढ़ावा देने के मामले में भारत अन्य देशों की तुलना में अग्रणी निकल गया है।युवाओं के लिए नए कौशल की एक विस्तृत श्रृंखला को शामिल करने के मद्देनजर शिक्षा के अपने राष्ट्रीय पाठ्यक्रम का विस्तार करने के मामले में भारत अन्य देशों की तुलना में बहुत आगे है।
KPMG Recession Report India: भारत में 66% सीईओ अगले साल मंदी की उम्मीद करते हैं, लेकिन उनमें से 58 फीसदी का मानना है कि आर्थिक मंदी हल्की और छोटी होगी।
Global Hunger Index 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 की ताजा रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारत सरकार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत को 107वें स्थान पर रखना देश की छवि को खराब करने जैसा है।
Jharkhand: हाल ही में झारखंड सुर्खियों में बना था। इस राज्य में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। कहीं नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप तो कहीं पर महिला को डायन बताकर हत्या कर देना। प्रदेश में जिस तरह से घटनाएं हो रहे हैं उसे ये लगने लगा है कि महिला झारखंज में सुरक्षित नहीं है।
हमारे समाज में पिता का एक अहम रोल माना जाता है। परिवार की मुखिया के रूप कई जिम्मेदारियां निभाते हैं। पुरुषों की शादी होते ही एक जिम्मेदारी बढ़ जाती है। वही एक शोध में पाया गया है कि पुरुष जब पिता बनते हैं तो उनका दिमाग सिकुड़ जाता है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़