इस वक्त पूरे देश में राम नाम की धूम है। सभी लोग राम की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। हर तरफ सिर्फ राम के नाम की गूंज सुनाई दे रही है।
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने अयोध्या में 1990 में कारसेवकों पर फायरिंग की घटना को सही ठहराया है। बता दें कि इससे पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी गोली चलाने की घटना को सही ठहराया था।
राम लला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा की जोरदार तैयारी के बीच एक दिलचस्प पहल की गई है। इस पहल के तहत जिन लोगों के नाम में 'राम' शब्द है, उनलोगों को टिकट पर 50 फीसदी छूट मिलेगी।
Famous Tourist Place In Ayodhya: अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के दर्शन करने के लिए हजारों रामभक्त पहुंच रहे हैं। अगर आप राम की नगरी अयोध्या घूमने जा रहे हैं तो राम मंदिर के अलावा इन फेमस जगहों पर भी जरूर घूम कर आएं।
पूरे देश में 22 जनवरी के दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां बड़े ही जोरों-शोरों पर है। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र के सभी धार्मिक स्थलों ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिस दिन अयोध्या में भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा होगी, उसी दिन महाराष्ट्र के हर मंदिर को भी दीपकों से रौशन किया जाएगा।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है। अगले साल जनवरी में इसका उद्घाटन होगा। इसके लिए थाईलैंड ने स्पेशल गिफ्ट भेजा है। इससे पहले भी थाईलैंड दो नदियों का पानी भेज चुका है।
अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में सहायक पुजारी की हत्या कर दी गई। पुजारी राम सहारे दास का शव मंदिर के बगल के कमरे में मिला। मामले में दो नाबालिग शष्यों को हिरासत में लिया गया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विदेशी स्रोतों से चंदा प्राप्त करने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय के एफसीआरए विभाग ने ये मान्यता प्रदान की है।
अयोध्या में राममंदिर का निर्माणकार्य जोरों से चल रहा है। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा इसकी तस्वीरें भी साझा की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार गर्भगृह का काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की इतनी बड़ी मूर्ति को लगाने पर विचार किया जा रहा है, जिसे भक्त 30-35 फीट की दूरी से ही देख लें। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की इस बात को लेकर बुधवार को बैठक भी हुई है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी का आशीर्वाद मिला है। आचार्य सत्येंद्र दास ने इस यात्रा के लिए राहुल गांधी को समर्थन दिया है।
Narendra Modi In Ayodhya: दीपोत्सव में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। अयोध्या पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री राम मंदिर गए और राम लला की पूजा की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला की पूजा के बाद साधु-संतो से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अयोध्या से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पवन पांडे ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए...
पहली बार अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में होली पूरी भव्यता से मनाई जाएगी। यह पहली होली है जब राम लला की मूर्ति एक तंबू में नहीं बल्कि एक मंदिर में स्थापित की गई है।
सीबीआई की विशेष अदालत ने आखिरकार अपना फैसला सुना ही दिया। जस्टिस यादव का कार्यकाल करीबन एक साल बढ़ाया गया, ताकि वो फैसला सुना सकें। नहीं तो मामला और खींचता और इंसाफ की गुहार लगाने वालों को लंबा इंतजार करना पडता।
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को राम जन्मभूमि न्यास की तरफ से 4 अगस्त को अयोध्या पहुंचने का न्योता दिया गया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट फर्जी वेबसाइट से धन उगाही के बाद से सचेत हो गया है। वह कोरोनावायरस का संक्रमण खत्म होते ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट का डिटेल जारी करेगा।
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पहली बैठक 19 फरवरी को होगी। यह बैठक ट्रस्ट के दिल्ली ऑफिस और के. परासरण के निवास स्थान पर होगी। बैठक शाम 5.00 बजे बुलाई गई है।
राम जन्मभूमि न्यास के उपाध्यक्ष राम विलास वेदांती ने कहा है कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट के घोषित नामों में उनका नाम नहीं होने का उन्हें कोई दुख नहीं है बल्कि ट्रस्ट घोषित होने की खुशी है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़