प्लेन क्रैश की वजह से अब तक कई बड़ी हस्तियों की जानें जा चुकी हैं। हम ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में जानेंगे जिनसे पूरी दुनिया के लोग सकते में आ गए।
अमेरिका के टेनेसी में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 3 लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल से 1 किलोमीटर के दायरे तक में विमान का मलबा बिखरा पड़ा है। इससे घटना के भायवहता का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
इंस्ताबुल में फेड एक्स के कार्गो विमान की खतरनाक तरीके से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान ने पेरिस चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद ही अगले लैंडिंग गियर के काम नहीं करने की जानकारी दी। इसके बाद इंस्ताबुल हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान के एक हिस्से में आग लग गई।
Plane Crash : जैसलमेर के पास वायुसेना का टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा जैसलमेर से करीब 25 किमी दूर पीथला गांव के पास हुआ।
जापान में एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते बचा है। 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे एक विमान में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, तब जाकर यात्रियों की जान बच सकी।
थाईलैंड में भीषण जहाज हादसे की खबर सामने आ रही है। आज तड़के एक जहाज के उड़ान भरने के बाद अचानक उसमें आग लग गई। इससे बीच हवा में ही यात्रियों की जान आफत में पड़ गई। इसके बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए जो कदम उठाया वो दुनिया में एक नजीर बन गया। सभी यात्री समुद्र में कूद गए।
नेपाल प्लेन क्रैश का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो में भयावह मंजर को देख आपका दिल दहल जाएगा। इस प्लेन में भारत के 5 लोग समेत 72 लोगों की जान चली गई थी।
रूस ने यूक्रेन को सैन्य विमान दुर्घटना में मारे गए कैदियों का शव देने से इनकार कर दिया है। रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने अपने ही सैनिकों को हवाई हमले में मार गिराया। हालांकि यूक्रेन ने रूस के आरोपों को गलत बताया है।
65 यूक्रेनी सैनिकों को युद्धबंदियों के रूप ले जा रहा रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त हेा गया है। यह विमान गिरते ही आग की चपेट में आ गया है।
कनाडा में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हवाई नियंत्रण यातायात से संपर्क टूटने के बाद यह हादसा हुआ। मगर अब एक जांच टीम इस बात की पड़ताल के लिए गठित की गई है कि संपर्क किस वजह से टूटा।
सोशल मीडिया पर एक प्लेन क्रैश का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। प्लेन उस जगह पर क्रैश हुआ जहां एक कपल पार्टी कर रहा था। हादसे को देखने के बाद पार्टी में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।
अफगानिस्तान में दुर्घटना का शिकार हुआ विमान मोरक्को का भी नहीं था। सबसे पहले इसके भारतीय होने की सूचना मिली थी, मगर भारत ने इसे तत्काल खारिज कर दिया था। फिर यह मोरक्को का बताया गया। मगर अब रूसी अधिकारियों के अनुसार यह रूस का निजी विमान था।
Alaska Plane Crash के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स का iPhone 16 हजार फीट की ऊंचाई से गिर जाता है, लेकिन उसमें एक खरोंच तक नहीं आई है। इस फोन की ड्यूरेबिलिटी को लेकर iPhone एक बार फिर से चर्चा में है।
मेक्सिको में एक छोटे पाइपर विमान के रनवे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
अमेरिका में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अमेरिकी वायुसेना के बी-1लांसर बमवर्षक में चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। दुर्घटना के समय यह साउथ डकोटा हवाई अड्डे पर लैंडिंग का प्रयास कर रहा था। मगर दृश्यता कम होने की वजह से यह हादसे का शिकार हो गया।
हानेडा जाने वाली जापान एयरलाइंस का विमान पूरी तरह आग का गोला बन चुका था। इसके बावजूद इसमें सवार सभी 379 यात्रियों की जान बच गई। इससे एक्सपर्ट भी हैरान हैं। आखिर कैसे और किस जुगाड़ से इन यात्रियों को बचा लिया गया, हर किसी के लिए यह कौतूहल का विषय है।
जापान में आग से प्लेन जल उठा। इस हादसे का वो वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे विमान के अंदर चीख पुकार मची हुई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
अमेरिका के एक सैन्य विमान ‘ऑस्प्रे’ के जापान के तट के निकट समुद्र में दुघर्टनाग्रस्त होने की खबर के बाद जापान घबरा गया है। जापान भी अब अपनी ‘ऑस्प्रे’ उड़ान निलंबित कर सकता है।
अमेरिका में एक विमान बर्फ से घिरी पहाड़ियों के ऊपर से उड़ते वक्त पेड़ से टकरा गया। दृश्यता कम होने की वजह से यह हादसा हुआ। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटा विमान पहाड़ियों के ऊपर से उड़ान भर रहा था। अमेरिका में वैसे छोटे-विमान हादसे अक्सर होते ही रहते हैं।
महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। पुणे ग्रामीण के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हादसा पुणे के गोजुबावी गांव के पास एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे पर अभी और जानकारी मिलना बाकी है।
संपादक की पसंद