मालदीव में आज संसदीय चुनाव हो रहे हैं। भारत और मालदीव के बीच चल रहे तनाव के बीच इन चुनावों के परिणाम काफी मायने रखने वाले हैं। इस चुनाव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की चीन की ओर झुकाव वाली रणनीति और भारत विरोधी रुख की भी असली परीक्षा है। वह भी ऐसे वक्त में जब मुइज्जू भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं।
जॉर्जिया की संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला है। सिर्फ हंगामा ही नहीं यहां मारपीट भी हुई है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। हंगामा विदेशी एजेंट बिल पर चल रही बहस के दौरान हुआ।
कैलीफोर्निया प्रांतीय एसेम्बली के बाद लंदन पार्लियामेंट में महावीर जयंती का भव्य आयोजन किया गया है। इस खास आयोजन में जैन संत आचार्य लोकेश मुनि भी मौजूद रहे।
रूस के साथ युद्ध में हथियारों और सैनिकों की कमी से जूझ रहे यूक्रेन की संसद ने देश में सैन्य भर्ती का नया कानून बनाया है। इससे विवाद खड़ा हो गया है। यूक्रेन की संसद से पारित नए सैन्य भर्ती कानून के मुताबिक हर किसी को सेना में भर्ती होकर अपनी सेवा देना अनिवार्य कर दिया गया है।
17वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में इस दौरान सिर्फ दो सांसद ही ऐसे रहे हैं, जिन्होंने 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई है। आइये बाकी के सांसदों का भी क्या हाल है, ये जानते हैं।
संसद में किस सांसद ने सबसे अधिक सवाल किए या संसद में किसकी उपस्थिति सबसे ज्यादा रही, इसकी जानकारी अब सामने आई है। दरअसल एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर ने इस बाबत एक रिपोर्ट जारी की है।
पीएम ऋषि सुनक के रवांडा विधेयक को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है और इस पर सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं। सरकार को उम्मीद है कि अगले महीने ईस्टर के बाद संसद का सत्र फिर से शुरू होने पर दोनों सदनों में इस विधेयक पर फिर से चर्चा कर सहमति बना ली जाएगी।
केंद्र सरकार आज संसद के दोनों सदनों में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव ला रही है। लोकसभा और राज्यसभा में राम मंदिर पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा में पीएम मोदी दोपहर 3.30 बजे भाषण देंगे।
पीएम मोदी ने कहा, एक बार नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें लिखा था कि 'मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई नहीं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं जो अकुशलता को बढ़ावा दे, जो दोयम दर्जे की तरफ ले जाए।
इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन की संस्थापक हिमानी सूद ने कहा कि एक कहानी बनाई जा रही है कि हमारा देश एक नहीं है और वह सभी धर्म एक साथ नहीं खड़े हैं। हम दुनिया को संदेश देना चाहते हैं कि हम एक साथ खड़े हैं, हम अपने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शासन का समर्थन करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे कुछ ऐसा बोल गए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र समेत पूरा सदन हंसने लगा।
INDI गठबंधन ने शुक्रवार को फैसला किया था कि JMM के नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा संसद के दोनों सदनों में उठाया जाएगा और यह इस सत्र में विपक्ष की पहली बैठक थी।
श्रीलंका ने विवादास्पद ऑनलाइन सुरक्षा विधेयक कानून बनाकर अपने देश में बवाल मचा दिया है। विपक्षी पार्टियां सरकार को इस मुद्दे पर कठघरे में खड़ा कर रही हैं और जमकर हंगामा कर रही हैं। विपक्ष का कहना है कि सरकार के इस कानून से अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन होगा।
कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस बीजेपी सांसद ने संसद में घुसपैठ करने वाले युवाओं को पास दिए, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिजली के क्षेत्र मे आत्म निर्भर बनने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगेंगे। इससे एक करोड़ घरों को 300 यूनिट बिजली फ्री में मिल सकेगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ आज से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में गंभीर संकटों के बावजूद भारत तेजी के साथ विकसित हो रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति ने मोदी सरकार के 10 साल के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। 17वीं लोकसभा का ये आखिरी सत्र होगा। आज सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीडिया से बात कर सकते हैं। कल 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।
भारत से बगावत ठानने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह की पार्टी मुइज्जू का चीन से प्रेम करने के लिए घेराव कर रही है। साथ ही भारत से रिश्ते खराब करने पर उनकी आलोचना कर रही है। एक मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के सांसदों में पटक कर मारपीट हो गई।
संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मामले में खूब विवाद हुआ। इसके बावजूद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कल्याण बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने इसे धनखड़ का बड़प्पन बताया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़