पाकिस्तान अपनी आर्थिक हालत को सुधारने के लिए नया कर्ज लेने जा रहा है। पीएम शहबाज शरीफ ने इसे लेकर आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की है।
पाकिस्तान ने अफगानी लोगों को अफगानिस्तान वापस भेजने के लिए अभियान चला रखा है। पाकिस्तान के इस कदम की वजह से अफगानी लोग डरे हुए है। कई लोगों ने तो अपनी नौकरियां भी छोड़ दी हैं।
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में बीते लंबे समय से सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। अब देश खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जज को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं ये पूरा मामला।
समुद्र के रास्ते भारी मात्रा में पाकिस्तान से भारत आ रहे नशीले पदार्थ की खेप को जब्त किया गया है। इसके साथ ही 11 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस ऑपरेशन को गुजरात एटीएस, एनसीबी और इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम ने मिलकर अंजाम दिया है।
इस पनडुब्बी के लिए चीन और पाकिस्तान दोनों देशों ने 2018 में चार बहुउद्देश्यीय युद्धपोतों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। पहला और दूसरा जहाज पीएनएस तुगरिल और पीएनएस तैमूर 2022 में पाकिस्तानी नौसेना के बेड़े में शामिल हुए।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कारागार से लंबे समय बाद फिर पुराना तेवर दिखाया है। अब तक वह जेल जाने के बाद काफी शांत से हो गए थे। मगर अब इमरान का आक्रोश फिर से जाग गया है। उन्होंने कहा कि और जेल में रह लूंगा, लेकिन पाकिस्तान को गुलाम बनाने वालों से समझौता नहीं करूंगा।
आयशा के खराब हृदय को सहारा देने के लिए एक हृदय पंप प्रत्यारोपित किया गया था। दुर्भाग्य से यह उपकरण अप्रभावी साबित हुआ और डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए हृदय प्रत्यारोपण की सिफारिश की।
गरीबी और महंगाई ने पाकिस्तान में भुखमरी फैला दी है। हालत यह है कि पाकिस्तान को अपने लोगों का पेट भरने के लिए भी दूसरे देशों से कर्ज लेना पड़ रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तान सेना के अध्यक्ष जनरल असीम मुनीर ने अपने देश के लोगों को एकजुट होकर जंग लड़ने को कहा है।
कराटे का पहला मुकाबला पाकिस्तान के रिजवान अली ने जीता जबकि दूसरा मैच भारत के हिमांशु कौशिक ने जीता। इसके बाद तीसरे दौर में शाहजेब ने भारत के राणा सिंह को मात दी। जीत के बाद शाहजेब ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया।
भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर पाकिस्तान की ओर से बड़ा बयान जारी किया गया है। पाकिस्तान ने कहा है कि भारतीय नेता चुनावों में माइलेज के लिए उसके देश का नाम इस्तेमाल न करें। इसके साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पर भारत के दावे को भी खारिज किया है। भारत पहले ही पाक के दावे खारिज करता रहा है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में पासिंग आउट परेड के दौरान पुलिस की वर्दी और टोपी पहनी। अब उनके पुलिस की वर्दी पहनने पर विवाद खड़ा हो गया है।
पाकिस्तान की अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को सेना, संस्थानों और अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर फटकार लगाई है।
पाकिस्तान का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से लड़ते हुए नजर आ रही है। महिला को कानून का जरा सा भी डर नहीं है।
पाकिस्तान की आर्थिक हालत खराब है। महंगाई ने आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग की परेशानियों में इजाफा कर दिया है। इस बीच व्यापारी वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बड़ी मांग कर दी है।
इजरायल से जंग छिड़ने के बाद ईरान ने अपने दुश्मन रहे पाकिस्तान को दोस्त बना लिया है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने 3 दिनों के पाकिस्तान दौरे के बाद दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते किए हैं। माना जा रहा है कि ईरान ने इजरायल से मुकाबले के लिए पाकिस्तान से दोस्ती बढ़ाई है। जबकि दोनों देश अब तक दुश्मन थे।
इजरायल-हमास युद्ध और इजरायल-ईरान युद्ध ने मध्य-पूर्व में बहुत कुछ परिवर्तन दिखाया है। इजरायल-हमास युद्ध के दौरान लेबनान, सीरिया और ईरान पहले ही तेल-अवीव के खिलाफ अप्रत्यक्ष युद्ध में शामिल थे। मगर ईरान-इजरायल द्वारा एक दूसरे पर हवाई हमले ने अब पाकिस्तान और ईरान की दुश्मनी को भी दोस्ती में बदल दिया है।
अमेरिका की ओर से इशारों में पाकिस्तान को बता दिया गया है कि ईरान के साथ व्यापारिक रिश्ते रखने पर उसे नुकसान उठाना पड़ सकता है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पाकिस्तान के दौरे पर हैं जिसे लेकर अमेरिका पूरी नजर बनाए हुए है।
भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है। एक बार फिर हिज्बुल मुजाहिद्दीन चीफ सैयद सलाउद्दीन को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में देखा गया है।
पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर अमेरिका ने रोड़ा अटका दिया है। अमेरिका ने उन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है जो पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल के पुर्जे सप्लाई कर रही थीं। इस मामले पर अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बड़ी बात कही है।
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के बीच वार्ता हुई है। इस दौरान असीम मुनीर ने रईसी के साथ बॉर्डर पर चल रहे गतिरोध पर चर्चा की।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़