छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक कम से कम 80 नक्सली मारे गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2004-14 की तुलना में 2014-23 में देश में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत की गिरावट आई है।
जल्द ही विपुल अमृतलाल शाह की अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका दमदार ट्रेलर रिलीज किया है। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
अमित शाह ने ऐलान किया है कि अगले तीन वर्षों के भीतर देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने नक्सल प्रभावित दूरदराज के इलाकों में विकास गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
छत्तीसगढ़ की सबसे प्रमुख समस्याओं में अभी भी सबसे ऊपर नक्सलवाद की समस्या को माना जाता है। यहां पर नक्सलवादी अभी भी काफी सक्रिय हैं। इन्हीं नक्सलवादियों पर नियंत्रण लगाने के लिए अब बीएसएफ और आईटीबीपी के कई बटालियनों को तैनात किया जाएगा।
महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ करीब 1 घंटे तक चली। इस ऑपरेशन में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया। गोलीबारी के बाद कई नक्सली वहां से भाग गए लेकिन दो मारे गए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हजारीबाग में बीएसएफ स्थापना दिवस के एक समारोह में कहा कि देश नक्सलवाद को खत्म करने के कगार पर पहुंच गया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि नक्सली हिंसा 52 प्रतिशत की कमी आई है।
गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद मानवता के लिए अभिशाप है और हम इसे इसके सभी रूपों में उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वामपंथी उग्रवाद की हिंसक घटनाओं में अब बड़ी कमी आई है।
नक्सल प्रभावित इस इलाके में अक्सर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम जाती है। ऐसे में पुलिस को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाने को लेकर नक्सलियों द्वारा जमीन में विस्फोटक गाड़कर रखे गए थे।
CRPF के प्रवक्ता ने बताया कि, "रविवार को 5 नक्सलियों को पकड़ा गया और 7 ने 3 राज्यों में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही नक्सलियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।
आंकड़ों के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा हत्या के 74 मामलों में से 62 छत्तीसगढ़ से दर्ज किए गए थे। इसी तरह, 2020 में माओवादियों द्वारा लूट के 41 दर्ज मामलों में से 39 छत्तीसगढ़ से दर्ज किए गए थे।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सली कमांडर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में पुलिस ने नक्सली द्वारा बताए गए पते से 3 बारूदी सुरंगें भी बरामद की हैं।
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को रविवार सुबह मिली, हालांकि देर रात ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनी थी, लेकिन दहशत के चलते वे अपने घरों से बाहर नहीं निकले।
अमित शाह ने आदिवासी बहुल जिले में आयोजित रैली में राहुल गांधी के लिए सवाल किया, ‘‘आपकी चार पीढ़ियों ने 70 साल तक देश पर शासन किया, आपने आदिवासियों के लिए क्या किया?"
कांग्रेस ने झारखंड के सरायकेला में हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि सरकार को नक्सलवाद से नए सिरे से निपटने के लिए नीति बनानी चाहिए।
पुलिस को इनपुट मिला था कि चुनावों को प्रभावित करने, पुलिस और अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सली प्लानिंग बना रहे हैं। इसी इनपुट पर काम करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक नक्सलवाद से निपटने के प्लान पर काम शुरू कर दिया है।
शनिवार को बालाघाट में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। हालांकि, उसके साथी भाग खड़े हुए।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता का नाम नक्सलवादियों के एक मामले में सामने आया है। आतंकवाद और नक्सलवाद देश के लिए खतरा हैं। फिर भी कांग्रेस की सहानुभूति है जो निंदनीय है
पीएम मोदी ने कहा, आतंकवादियों ने बंद का आह्वान किया था। बंद, बंदूक, गोली की धमकी दी थी। उसके बावजूद भी लोकतंत्र में श्रद्धा रखने वालों ने वोट करके लोकतंत्र का परचम फहरा दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पहले नक्सली घटनाओं में सुरक्षा बलों की ज्यादा शहादत होती थी। अब मामला उलट गया है और अब नक्सली ज्यादा मारे जा रहे हैं। उन्होंने नक्सलियों से हथियार छोड़ने और आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़