श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 21 मछुआरों को पकड़ने की खबर मिली है। रामेश्वरम मछुआरा संघ ने बताया है कि नौसेना ने 2 नावों को भी जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का मुद्दा अक्सर विवाद के रूप में सामने आता है।
भारत ने मालदीव से तनाव बढ़ने के बाद माले और बीजिंग दोनों को औकात दिखाने के लिए मालदीव के पास अपना नया नौसैनिक अड्डा खोलकर दोनों देशों में खलबली मचा दी है। पूर्व में भारत के साथ मालदीव का परंपरागत रूप से घनिष्ठ संबंध रहा है। मगर अक्टूबर में नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के चुने जाने के बाद से संबंध बिगड़ गए हैं।
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये सौदे रक्षा बलों की स्वदेशी क्षमताओं को और सुदृढ बनाएंगे, इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और भविष्य में विदेशी मूल के उपकरण निर्माताओं पर निर्भरता कम होगी।
दरअसल इन लोगों को यकीन ही नहीं था कि वो कभी अपने घर वापस लौट पाएंगे। ये सभी पूर्व कतर की नौसेना को ट्रेनिंग देने वाली एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे लेकिन जासूसी के इल्जाम में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और मौत की सज़ा सुना दी गई थी।
श्रीलंका की नौसेना ने उत्तरी जाफना से 19 भारतीय मछुवारों को गिरफ्तार किया है। इन पर अवैध रूप से श्रीलंकाई क्षेत्र में घुसने का आरोप है। श्रीलंका ने भारतीय मछुवारों की 2 नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। इस वर्ष फरवरी तक अब तक 88 मछुवारों को पकड़ने का दावा किया है।
श्रीलंका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 23 भारतीयों को समुद्र में पीछा करके गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं, गिरफ्तार करने के बाद नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?
मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ रहा है। पहले गाजा में हमास और इजराइल की जंग, फिर लाल सागर में हूतियों के बढ़ते आतंक के कारण लाल सागर में अमेरिका ब्रिटेन के जहाजों का यमन के हूतियों पर हमला, लेबनान में हिजबुल्लाह से इजराइल की लड़ाई और अब ओमान में ईरान द्वारा तेल टैंकर जब्त करने से ओमान में भी तनाव बढ़ सकता है।
सोमालिया के पास अगवा किए गए कारोबारी जहाज को भारतीय नौसेना के जवानों ने रिहा कराया था। इस जहाज पर 15 भारतीयों समेत 21 लोगों का क्रू सवार था। इस अभियान के बाद समूचे विश्व में भारतीय नौसेना की तारीफ हो रही है।
सोमालिया के पास अपहृत वाणिज्यिक जहाज पर भारतीय नौसेना के कमांडो उतर गए और जहाज के सभी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इनमें 15 भारतीय सदस्य भी शामिल हैं।
इस साल नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एडमिरल के कंधों पर नए डिजाइन के एपोलेट्स की घोषणा की थी। इसके बाद आज 29 दिसंबर को नौसेना ने इन नए पटकों की झलक दिखाई है।
ईरान ने अमेरिका से युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। ईरानी नौसेना ने अब अपने शस्त्रागार में ऐसी क्रूज मिसाइलों को शामिल किया है, जो सबसे ज्यादा अत्याधुनिक हैं और वह अमेरिका तक मार कर सकती हैं। ईरान ने इजरायल-हमास युद्ध के दौरान और अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच अपनी इस क्षमता में ये बढ़ोत्तरी की है।
हनीट्रैप मामले की जांच के दौरान, महाराष्ट्र एटीएस को पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) और गिरफ़्तार आरोपी गौरव अर्जुन पाटिल के बीच 900 चैट मिले हैं। इनमें उसने कई गुप्त और क्लासीफाइड जानकारियां साझा की थीं।
अमेरिका में ट्रेनिंग के दौरान सैन डिएगो में एक फाइटर वाहन पलट गया। इसमें एक नौसेना के जवान की मौत हो गई। सेना ने कहा कि मृतक सैनिक की पहचान तब तक उजागर नहीं की जाएगी, जब तक कि सैन्य नीति के अनुसार उसके परिवार को सूचित नहीं किया जाता।
फिलीपींस के अधिकारियों ने कहा कि उस चीनी हमले से फिलीपींस ब्यूरो ऑफ फिशरीज एंड एक्वाटिक रिसोर्सेज के तीन जहाजों में से एक के संचार और नेविगेशन उपकरण को ‘‘गंभीर क्षति’’ हुई। फिलीपीन, अमेरिका और जापान ने इसकी निंदा की।
भारतीय नौसेना हाई अलर्ट पर है। चीन और पाकिस्तान के वारशिप मुंबई के करीब कराची पोर्ट पर साथ दिखाई दे रहे हैं। कराची में चीन की सबमरीन डटी हुई है। यह भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। दोनों देश जंगी अभ्यास को अंजाम दे रहे हैं।
अग्निवीर सैनिकों का एक पूरा बैच सुपर एक्सिलेंट क्राइटेरिया से ही यूनिट तक पहुंचा है। यानी एक साल की उनकी मार्किंग हो चुकी है। हालांकि सेना के एक अधिकारी ने कहा कि फाइनल मार्किंग में इसे ठीक कर लिया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा अब दुनिया भर के देशों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। समुद्र के रास्ते अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी ने जोर पकड़ा है। ऐसे में समुद्री व्यवस्था का बेहतर रखरखाव और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी हो गया है। इसके लिए दुनिया की उम्मीद भरी निगाहें भारत की ओर हैं।
अमेरिकी नौसेना के लिए उत्तर कोरिया ने सदमा देने वाला दावा किया है। उत्तर कोरिया ने परमाणु हमले में सक्षम न्यूक्लियर सबमरीन विकसित करने का दावा करके अमेरिका समेत दक्षिण कोरिया को भी चौंका दिया है। इससे किम जोंग उन के खतरनाक इरादों को समझा जा सकता है।
भारत और अमेरिका की नौसेना ने करीब एक हफ्ते तक हिंदमहासागर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। दोनों देशों ने परमाणु पनडुब्बियों और युद्धक पोतों से समुद्र में जरदस्त खलबली पैदा की। इससे भारत के पड़ोसी चीन को भी चिंता होने लगी। भारत और अमेरिका की दोस्ती अब नए सिरे से परवान चढ़ रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कोलकाता पहुंचीं, जहां वह NAVY के युद्धपोत का जलावतरण करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू यहां राजभवन में ब्रह्म कुमारी द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल’ अभियान शुरू करेंगी।
संपादक की पसंद