रेलवे अधिकारी के अनुसार किसान आंदोलन की वजह से अब तक 500 ट्रेनें प्रभावित हो सकी हैं। 230 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और 85 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, 22 ट्रेनें ऐसी हैं, जिन्हें आधे रास्ते रद्द किया गया या उनका रूट छोटा कर दिया गया।
हरियाणा से सामने आई एक चौंकाने वाली वारदात में इलाज के लिए अस्पताल ले जाई जा रही महिला कैदी के साथ जेल वैन में ही मौजूद दो अन्य कैदियों ने रेप की घटना को अंजाम दे दिया।
बीजेपी नेता कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में 2019 के चुनाव से भी अधिक मतों से दस की दस सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हताशा का दौर चल रहा है। कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है।
किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते कई ट्रेनों को बीच में ही रद्द करना पड़ा है। 11 ट्रेनें रद्द की गई हैं और 19 के रूट बदले गए हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोनीपत में एक पूर्व फौजी की लाश उसी की दुकान के फ्रीजर से बरामद हुई है। शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पूर्व फौजी वीरेंद्र 13 अप्रैल से गायब था।
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इन सीटों पर हरियाणा की आम जनता का क्या मूड है ये जानने के लिए India TV-CNX ने ओपिनियन पोल कराया है। देखें हरियाणा की जनता के मन में क्या है...
रॉबर्ट वाड्रा इससे पहले भी चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। अब उनका बयान सामने आने के बाद यह कहा जा सकता है कि वह चुनावी मैदान में उतरने के मूड में हैं। हालांकि, कांग्रेस उन्हें टिकट देगी या नहीं यह तय नहीं है।
हरियाणा में सैकड़ों बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन किया। बेरोजगार युवा'दूल्हा' बन रथ पर हुए सवार हुए और सैंकड़ों प्रदर्शनकारी बाराती बने।
अभय चौटाला ने चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए बड़ा बयान दिया है। चौटाला ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जाति के आधार पर वोट मांगे हैं। अभय चौटाला ने कहा कि यो जाट और बणिया की लड़ाई है, मैं तो तुम्हारी तरह खेती करने वाला हूं।
शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश में जहां भी आज निजी स्कूल खुले हैं वहां के शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। अवकाश के दिन स्कूल खोलने वाले प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूली बस पलटने से 6 बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई बच्चे घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गुरुग्राम के एक अखाड़े में अभ्यास कर रहे पहलवानों पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में चार पहलवान घायल हो गए।
हरियाणा एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 घोषित कर दिया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
25 वर्षीय आशु 6 महीने पहले ही पानीपत की रहने वाली काजल से शादी हुई थी। तीन दिन पहले काजल को बुखार आया इसके बाद उसे पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद आशु ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया था।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोड शो के दौरान भगवंत मान को बटुआ मिला। बटुआ को वापस करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बटुए वापस करने वाली पार्टी है।
हरियाणा के सोनीपत में एक शख्स ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। मां ने बेटे को अपराध के रास्ते पर जाने से रोका था लेकिन बेटे ने मां को ही मार डाला। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
हरियाणा के कैथल जिले में इलेक्शन कमीशन विभाग ने अजब-गजब कारनामा किया है। यहां आप ने रैली की परमिशन केलिए आवेदन किया, पर जवाब में विभाग की ओर से गाली-गलौज वाले जवाब मिले।
बीजेपी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
हरियाणा रोडवेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
Lok Sabha Chunav 2024 Opinion Poll: इंडिया टीवी-CNX ओपिनियन पोल के मुताबिक हरियाणा की सभी 10 सीटें बीजेपी जीत सकती है। कांग्रेस और आप को निराशा हाथ लगती दिख रही है।
संपादक की पसंद