स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को गोली मार दी गई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका एक और ऑपरेशन किया है। जिस तरह की जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फिको की हालत गंभीर बनी हुई है।
अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में बंदूकधारियों ने तीन विदेशी नागरिकों समेत चार लोगों की हत्या कर दी है। बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें सात अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
मैक्सिको और फ्लोरिडा की दो अलग-अलग घटनाओं में 19 लोग मारे गए हैं। मैक्सिको में जहां मादक पदार्थों के तस्करों के समूहों के बीच हुई गोलाबारी में 11 लोगों की जान गई तो वहीं फ्लोरिडा में ट्रक और बस की टक्कर में 8 यात्रियों की मौत हो गई।
मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान के घर के बाहर फायरिंग के मामले क्राइम ब्रांच को कई अहम जानकारियां मिली हैं। अब इस मामले में एक और आरोपी अंकित की तलाश है। जानकारी के मुताबिक, वह अनमोल बिश्नोई के कहने पर सलमान के घर फायरिंग के ऑपरेशन को हैंडल कर रहा था।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस एक ऐसे अनोखे गुंडे को खोज रही है जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। बदमाश ने पहले भगवान को प्रणाम किया और फिर दूसरे के घर में बम फेंक दिए।
दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शोरूम पर गोलियां चलाईं गई हैं। घटना में दो लोगों को गोली लगने की जानकारी सामने आई है, पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में आरोपी अनुज थापन के सुसाइड करने से हड़कंप मच गया है। इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। आरोपी को GT अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
नॉर्थ कैरोलिना के चार्लोट में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की है। फायरिंग की इस घटना में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। गोलीबारी की इस घटना के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है।
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस सोमवार को सूरत पहुंची है। जानकारी मिली है कि सलमान खान के घर गोलीबारी में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को बरामद करने के लिए मुंबई पुलिस सूरत पहुंची है।
बिहार के मोतिहारी में जीजा के साथ बाइक पर घूमने निकली साली को अपराधियों ने गोली मार दी। युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सलमान के घर पर फायरिंग के मामले ने सभी को हैरत में डाल दिया है। बीते लंबे समय से सलमान को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। हालांकि, उनके घर पर फायरिंग की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोपी शूटर्स ने पूछताछ के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच को बताया कि फायरिंग करने से पहले उन्होंने 100 मीटर तक पैदल रेकी की थी। कोई भी पुलिस या सुरक्षा गार्ड नहीं दिखने पर उन्होंने गोलीबारी की और फरार हो गए।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को गुजरात के भुज में ढूंढ निकाला है। एक टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में विशाल राहुल उर्फ कालू का नाम सामने आया है, जो लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का एक सदस्य है। हाल ही में उसने रोहतक में एक बुकी का भी कत्ल किया था। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात में वह गोली चलाता दिखाई दिया था।
सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की खबर सामने आई है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्ति हवा में गोली चलाकर फरार हो गए। ये घटना सुबह 5 बजे के करीब घटी है। बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों पर FIR दर्ज कर दी गई है।
सिडनी के मॉल में चाकूबाजी और फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए है। वहीं हमलावर के भी मारे जाने की खबर है।
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। यहां आए दिन होने वाली गोलीबारी की घटनाओं में लोगों की मौत हो जाती है। अब फायरिंग की घटना राजधानी वाशिंगटन डीसी में हुई है।
कनाडा में हुई फायरिंग की घटना में एक भारतीय की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बूटा सिंह गिल के रूप में हुई है। बूटा एक निर्माण कंपनी के मालिक थे।
फिनलैंड के एक स्कूल में फायरिंग हुई है। फायरिंग में एक स्टूडेंट की मौत हो गई है। इस घटना में दो छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़