इंफोसिस के संस्थापक और दुनिया भर में अपार संपत्तियों के मालिक नारायण मूर्ति ने अपनी जिंदगी के बारे में एक बड़ा राज खोला है। संयुक्त राष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान नारायण मूर्ति ने अपनी जिंदगी से जुड़ी वह बात बताई, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे।
भारत के पंजाब राज्य से डंकी रूट के जरिये जर्मनी ले जाए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। पंजाब से हरविंदर सिंह नाम के शख्स को एजेंटों ने 12 लाख रुपये लेकर डंकी रूट से सर्बिया होते हुए जर्मनी भेजा, लेकिन ठगी का शिकार होने के बाद उसे वहां से दिल्ली के लिए निर्वासित कर दिया गया।
डेनमार्क की सेना में महिलाओं की भर्ती की जाएगी। यूरोप में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच बड़ा ऐलान किया गया है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिकसन ने यह जानकारी दी।
ऑटो,बैंकिंग, उद्योग-इंजीनियरिंग और तमाम क्षेत्रों में कंपनियां आने वाले दिनों में जॉब कटौती करेगी। कंपनियों ने पहले ही अनाउंस कर दिया है कि कितने कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जाएगा।
दुनिया में समय से पहले ही वसंत ऋतु का आगमन हो गया है। जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसमी चेंजेस आ रहे हैं। वसंत ऋतु का ही प्रभाव है कि जापान से मैक्सिको तक फूल जल्दी खिल गए हैं। यूरोप में जो स्कीइंग करने वाले रिजॉर्ट हैं, वहां बर्फ गायब हो चुकी है।
रूस और यूक्रेन की जंग को दो साल होने को हैं लेकिन जंग का कोई हल निकलता नहीं दिखाई दे रहा है। इसी बीच यूएन में रूस ने पश्चिमी देशों पर इस जंग को थोपने का आरोप लगाया है।
पिछले दिनों छुट्टियों की वजह से लोगों की भीड़भाड़ के कारण दुनियाभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर यूएन ने भी चिंता जताई है। यूएन के अनुसार एक महीने में 10 हजार लोगों की मौत कोरोना से हो गई है।
यूरोपीय मौसम वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि साल 2023 पिछले 100,000 वर्षों में सबसे गर्म वर्ष रहा। वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि साल 2024 में भी रिकॉर्ड गर्मी होगी। जानें पूरी खबर-
भयंकर बारिश और बाढ़ ने इंग्लैंड से लेकर यूरोप तक में हाहाकार मचा दिया है। हजारों मकान, दुकान और प्रतिष्ठान पानी में डूब गए हैं। रेलवे ट्रैक और सड़कें पानी में डूब गई हैं। कई सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। इससे बड़े स्तर पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' ने एक बार फिर इंटरनेशनल स्तर पर इतिहास रच दिया है। शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' क्रिसमस की शाम को ले ग्रांड रेक्स के सबसे बड़े हॉल में दिखाई जाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। यूरोप के सबसे बड़े सिनेमाघर ले ग्रैंड रेक्स में 'डंकी' देखने के लिए भारी भीड़ दिखाई दी।
रूसी विदेश मंत्री ने भारतीय समकक्ष जयशंकर के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया सिर्फ यूरोप तक ही सीमित नहीं है। जयशंकर ने इसी तरह का बयान हाल ही में दिया था, जिसमें उन्होंने परोक्ष रूप से यूरोपीय देशों के लिए यही कहा था कि 'दुनिया यूरोप की जागीर नहीं है।'
भारत मूल के एक दिव्यांग बच्चे ने योग प्रतियोगिता में भारत का डंका बजा दिया है। स्वीडन में 13 वर्षीय ईश्वर शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर सबको हैरान कर दिया है। गंभीर डिसऑर्डर से पीड़ित ईश्वर शर्मा ने सिर्फ 3 वर्ष की उम्र से ही योग सीखना आरंभ कर दिया था।
गाजा पर इजरायली हमले जारी रहने के खिलाफ यूरोप में फिलिस्तीन समर्थकों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने इजरायल हत्यारा का पोस्टर लहराया। साथ ही जल्द से जल्द गाजा में इजरायली हमला रोकवाने की मांग की।
फ्रांस के बाद इटली में भी तूफान सियारन ने कहर मचाया है। यहां तूफान के कारण रिकॉर्ड बारिश ने आम जनजीवन को ठप कर दिया है। समंदर में बड़ी बड़ी लहरें उठ रही हैं। स्कूलों और अस्पतालों में पानी भर गया है। कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं। जानमाल के नुकसान की खबरें हैं।
तूफान Ciaran ने पश्चिमी यूरोप में हाहाकार मचाकर रख दिया है। फ्रांस, नीदरलैंड्स, इंग्लैंड सहित पश्चिमी यूरोप के कई देशों में आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। फ्रांस में बिजली गुल हो गई। लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं।
गाजा पट्टी में अस्पताल पर हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने के बाद इजरायल के खिलाफ दुनिया भर के इस्लामिक राष्ट्रों में आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है। अरब से अफ्रीका और यूरोपीय देशों तक बुधवार को इजरायल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई देशों में हिंसक झड़पें हुईं।
इजरायल हमास युद्ध ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे की परियोजना पर भी ग्रहण लगा दिया है। ग्लोबल थिंक टैंक ने चेतावनी दी है कि इससे योजना में देरी हो सकती है। क्योंकि इजरायल हमास युद्ध लंबं खिंच सकता है। बीते 6 अक्टूबर से यह युद्ध लगातार चल रहा है।
सात अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमास के आतंकी हमले के बाद इजरायली सेना की जवाबी कार्रवाई जारी है। इजरायल और गाजा में अब तक 2800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हैं।
यूरोप के देश नॉर्व में एक शख्स को टहलते टहलते बड़ा खजाना मिल गया। वह मेटल डिटेक्टर लेकर घूम रहा था। तभी उसे जमीन से कीमती खजाना मिल गया। हाथ डालकर निकाला, तो सोने के आभूषण हाथ लगे। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
चीन के BRI को भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर से करारा जवाब मिलने जा रहा है। इस पर जी20 समिट में घोषणा के बाद से काम शुरू होने को लेकर बैठक भी हो गई है। भारत किन कारणों से इस इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट में जुड़ा है। यह चीन के 'बीआरआई' का कैसे बेहतर विकल्प होगा? कितना बड़ा होगा रूट। यहां मिलेगा इन सवालों का जवाब।
संपादक की पसंद