दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड तो पड़ ही रही है। आज सुबह से ही दिल्ली-NCR में घना कोहरा देखा जा रहा है। गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही हैं। दिल्ली में कल बारिश की भी संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही ठंड और कोहरे की वजह से हालात खराब हैं। लो विजुएलिटी की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिसका असर विमान सेवाओं और भारतीय रेलवे की ट्रेनों पर पड़ रहा है।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों का चलना दूभर है। कुछ ही दूरी का रास्ता भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिस वजह से लोगों को 10-20 की स्पीड से गाड़ियां चलानी पड़ रही हैं।
IMD Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अगले दो दिन तक शीतलहर चलेगी और तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिल्ली में आज गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में घना कोहरा छाने से बृहस्पतिवार सुबह कई इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ जबरदस्त कोहरे की मार पड़ रही है। विजिबिलिटी घटकर 25 मीटर से भी कम हो गया है। कुछ इलाकों में तो विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गया है। घने कोहरे का सीधा असर यातायात पर पड़ रही है।
कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी।
कई इलाकों में घना कोहरा है जिसकी वजह से सड़क पर विजीविलिटी काफी कम है जिससे सड़क पर गाडियों को आने जाने में दिक्कतों का समना करना पड़ रहा है। दिल्ली के द्वारका इलाके में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
सप्ताह के मध्य से शुरू हुई शीतलहर शनिवार तक खत्म होने की संभावना थी। शहर में आज का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने के साथ आज दिसंबर का सबसे ठंडा दिन है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़