दक्षिण अफ्रीका में हुए एक दर्दनाक हादसे में ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए लोगों को बोत्सवाना ले जा रही एक बस खाईं में गिर गई, और उसमें आग लगने से कम से कम 45 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में राज्य परिवहन की एक बस खाई में गिर गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा रोड स्टेशन के पास एक रोडवेज बस ने साइकिल से जा रहे तीन छात्रों को कुचल दिया है इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई हैं। घटना की सूचना जब परिजनों को मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया।
अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक मोटरसाइकिल और बस की टक्कर में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस दुर्घटना में 38 बस यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बनी है।
यूपी के अम्बेडकरनगर जिले में एक डबल डेकर बस पलटने का मामला सामने आया है। ये बस आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान अम्बेडकरनगर में ये हादसा हुआ है।
नेपाल के बागमती प्रांत में दर्दनाक बस हादसा हुआ है। इसमें शुरुआती जानकारी के अनुसार कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है और 30 से ज्यादा घायल हैं। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण बस हादसे की खबर सामने आ रही है, जिसमें खाई में बस गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कइयों की हालत गंभीर बनी है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है।
माली में यात्रियों से भरी एक बस पुल से नीचे जा गिरी जिससे बस में सवार 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। परिवहन मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी सिनालोआ में ट्रक और यात्रियों से भरी बस में भीषण टक्कर होने से 19 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। ये हादसा मंगलवार को हुआ है।
ओडिशा से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो मानवता की मिसाल पैदा करती है। यहां एक बस ड्राइवर ने अपने अंतिम पलों में 60 से ज्यादों यात्रियों की जान बचा ली।
नेपाल के लुम्बिनी में भीषण बस हादसा हुआ है। इसमें 2 भारतीय समेत आरंभ में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि बस सड़क मार्ग से अचानक राप्ती नदी में गिर गई। दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी है।
असम के गोलाघाट जिले में बुधवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। देखें वीडियो-
रायगढ़ के मानगांव थाना क्षेत्र के तम्हानी घाट इलाके में आज सुबह करीब 7.30 बजे एक ट्रैवल्स बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और 55 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने गुना से लौटते ही की बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने गुना कलेक्टर तरुण राठी को तत्काल पद से हटा दिया है।
बुधवार को टनकपुर डिपो की बस पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रही थी। दोपहर एक बजे बस चंपावत से टनकपुर की ओर निकली तो स्वांला के पास अनियंत्रित हो गई। जैसे ही बस में बैठे यात्रियों को इसका पता चला तो चीख-पुकार मच गई।
मध्य प्रदेश के गुना में दर्दनाक बस हादसा हुआ है। बुधवार रात आरोन जा रही बस तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई और इस बस में आग लग गई। बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे जिसमें 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के गुना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि ज्यादातर लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
गुजरात के सूरत में एक दो बस की टक्कर की खबर है। हैरानी की बात ये है कि दो बसों की टक्कर में बीच में कुछ दो पहिया वाहन आ गए, जिस कारण करीब 8 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।
हादसे के वक्त बस नोएडा से बुलंदशहर जा रही थी। दनकौर रेलवे स्टेशन के पास अचानक ड्राइवर ब्रह्म सिंह के सीने में दर्द हुआ और उसने बस से नियंत्रण खो दिया। बस ने दो बाइकों को टक्कर मारी और रौंद दिया, तब यात्रियों का ध्यान ड्राइवर पर गया।
संपादक की पसंद