ईरान के हमले का जवाब देने के लिए इजरायल जबरदस्त पलटवार की तैयारी कर रहा है। इजरायल अपने ऊपर हुए हमले के प्रतिशोध में ईरान पर ऐतिहासिक और भीषण हमला करने का प्लान बना रहा है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने भी इजरायल के प्लान का उल्लेख किया है। हालांकि उन्होंने संयम बरतने की भी अपील की है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अमेरिका ने मॉस्को पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए। अमेरिका ने कहा कि इससे रूस युद्ध के लिए ज्यादा धन नहीं जुटा सका। अमेरिका ने कहा कि उसने कभी भारत पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव नहीं डाला था, बल्कि उसके प्रतिबंध से भारत को सस्ता तेल मिला।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि एक बार जब खंडपीठ मामले को अपने हाथ में ले लेती है तो ऐसे सभी मामलों की सुनवाई यहां होनी चाहिए। अदालत ने कहा कि सभी एकल न्यायाधीशों को अपने संबंधित मामले यहां भेजने होंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एनसीआर क्षेत्र में 23 नस्ल के कुत्तों की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही आदेश नहीं मानने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।
रूस और यूक्रेन जंग के दो साल पूरे हो गए। इस बीच रूस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद रूस ने जवाब में नया बयान दिया है। जानिए रूस ने इन पाबंदियों पर क्या कहा?
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार जब से आई है, महिलाओं के अधिकार और उनकी स्वतंत्रता का हनन हुआ है। इसी कड़ी में तालिबान ने प्रतिबंध का एक और फरमान जारी किया है। यह फरमान बिना पुरुषों के रहने वाली महिलाओं के लिए है।
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या में जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच नेपाल में भी इस समारोह को लेकर भारी उत्साह है। इस उत्साह के बीच नेपाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। नेपाल ने अपने नागरिकों से कहा है कि 22 जनवरी को ये काम कोई भूलकर भी न करे।
ICC Bans Star All rounder: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक स्टार खिलाड़ी को 2 साल के लिए बैन कर दिया है। ये खिलाड़ी अब 7 अप्रैल 2025 से पहले कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेल सकेगा।
क्या आप भी अपना वाट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं? क्या आपके पास भी बैन वाला Error मैसेज आ रहा है? इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप हर महीने हजारों भारतीय यूजर्स को बैन कर रहा है। ऐसा होने पर आपको क्या करना है, आइए जानते हैं...
अलास्का एयरलाइंस विमान हादसे के बाद दुनिया भर में बोइंग 737 की उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे तमाम यात्रियों की यात्राएं भी रद्द हो गई हैं। हजारों यात्री अब मुश्किल में फंस गए हैं। दुनिया भर में बोइंग 737 की 171 उड़ानें रद्द हुई हैं।
अमेरिका और चीन में एक बार फिर ठन गई है। दोनों देशों के संबंध दोबारा तनावपूर्ण हो गए हैं। चीन ने 5 अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर जो बाइडेन को बड़ा झटका दिया है। हालांकि नवंबर 2023 में अमेरिकी राष्ट्रपति ने बीजिंग का दौरा कर दोनों देशों के संबंधों में घुली कड़वाहट दूर करने का प्रयास किया था।
WhatsApp ने एक बार फिर से लाखों यूजर्स के अकाउंट पर कार्रवाई की है। एक महीने के अंदर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने 71 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर्स के अकाउंट बैन किए हैं। वाट्सऐप अकाउंट्स पर यह कार्रवाई नए आईटी नियमों के तहत किया गया है।
एप्पल की स्मार्टवॉच पर अचानक प्रतिबंध लगा दिए जाने से खलबली मच गई है। ह्वाइट हाउस के इस फैसले से एप्पल असहमत है। उसने बाइडेन सरकार के फैसले के खिलाफ अपील दायर कर दी है। स्वास्थ्य क्षेत्रों में व्यापार करने वाली कई अमेरिकी कंपनियां एप्पल के स्मार्टवॉच के खिलाफ हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली को बाइडेन-हैरिस की टीम ने महिला विरोधी चरमपंथी करार दिया है। हेली ने सत्ता में आने पर गर्भपात पर बैन लगाने का समर्थन किया था।
रूस-यूक्रेन युद्ध अब नए मोड़ पर पहुंच सकता है। यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग की धार कमजोर करने के लिए अमेरिका ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। जो बाइडेन प्रशासन ने रूस को हथियारों की सप्लाई करने वाले तुर्की, अरब और चीन की 130 कंपनियों पर बैन लगा दिया है। इससे रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार सत्ता में आने पर एक विशेष प्रकार के प्रतिबंध को बहाल करने का वादा किया है, जिसे उन्होंने अपने राष्ट्रपति रहते लगाया था। दरअसल ट्रंप ने आतंकवाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुस्लिमों की यूएएस यात्रा पर बैन लगा दिया था।
चीन और पाकिस्तान की करतूतों को रोकने के लिए अमेरिका ने बड़ा सख्त कदम उठाया है। अमेरिका के कदम से पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रमों को तगड़ा झटका लगा है। हाल ही में पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली का प्रक्षेपण किया था। अमेरिकी ने पाक को बैलिस्टिक मिसाइलों के पुर्जे बेचनी वाली 3 चीनी कंपनियों पर बैन लगा दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ घंटों तक हुई मुलाकात के बाद हमास के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिका ने हमास के 10 सदस्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही उसके वित्तीय नेटवर्क को पूरी तरह बैन कर दिया है। अमेरिका की इस कार्रवाई से ईरान समेत अन्य देश बौखला गए।
मणिपुर में संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले वीडियो के प्रसार पर रोक लगा दी गई है। जो भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी लगया जाएगा।
मणिपुर में आज से इनटरनेट पर बैन हट जाएगा। यह ऐलान खुद सूबे के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने किया है। 3 मई को जातीय हिंसा भड़कने के बाद इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया गया था।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़