आतिशी ने कहा, 'केजरीवाल ने ED की कस्टडी में रहने के बावजूद बतौर जल मंत्री निर्देश भेजे हैं। जिसमें कहा गया है कि दिल्लीवालों को पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।' आतिशी ने कहा कि कौन ऐसा व्यक्ति है जो इस परिस्थिति में दिल्ली के लिए सोच सकता है। सिर्फ केजरीवाल ही ऐसा कर सकते हैं
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद पहली बार दिल्ली सरकार से संबंधित सरकारी आदेश जारी किया है। केजरीवाल ने नोट के जरिए जल मंत्रालय को आदेश जारी किया है। बता दें कि दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी आज 10 बजे प्रेस को संबोधित करने वाली हैं।
सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल की फोटो वायरल हो रही है जिसमें पुलिस उन्हें खींचते हुए ले जा रही है। दावा है कि ये केजरीवाल की ईडी की गिरफ्तारी के दौरान की फोटो है। लेकिन हमारे फैक्ट चेक में ये फोटो 12 साल पुरानी निकली।
'आप की अदालत' में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इस दौरान रजत शर्मा ने ये सवाल किया कि क्या चुनाव से पहले जान बूझ कर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया? इसपर राजनाथ सिंह ने क्या कहा, जान लीजिए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को उन्होंने हाईकोर्ट में चैलेंज किया है।
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ समेत कुछ नेता एक हादी से कहीं जा रहे थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस के एक अधिकरी ने उनकी गाड़ी रोक दी। इसके बाद पुलिस और नेताओं में बहस शुरू हो गई।
सार्वजनिक तौर पर अब तक आम आदमी पार्टी का स्टैंड यही रहा है कि केजरीवाल को अगर जेल जाना पड़ा तो भी वो मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ेंगे, ना ही पार्टी के संयोजक पद से इस्तीफा देंगे। वो जेल से ही पार्टी और सरकार दोनों चलाएंगे लेकिन ये व्यावहारिक रूप से सम्भव नहीं है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। एक्सक्लूसिव बातचीत में भगवंत मान ने कहा अरविंद केजरीवाल जल्द ही बाहर आ जाएंगे। उन्होंने ईडी पर भी निशाना साधा।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के बीच बहस का जोरदार वीडियो सामने आया है।
शहीदी पार्क में AAP के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने विधायक सोमनाथ भारती के साथ-साथ पंजाब के कई मंत्रियों को हिरासत में लिया और धरने को समाप्त करवा दिया।
महाठग सुकेश ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम एक चिट्ठी लिखी है। सुकेश ने ये चिट्ठी जेल से लिखी है। अरविंद केजरीवाल को ईडी की रिमांड मिलने के बाद उसने ये चिट्ठी लिखी।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने पति के संदेश को देश के सामने पढ़ा है।
ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर संजय निरूपम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कुर्सी से चिपके रहने की जिद आगे जाकर भारतीय राजनीति को और खोखली कर देगी।
अरविंद केजरीवाल अब 28 मार्च तक ED की कस्टडी में रहेंगे। इस दौरान उन्हें शराब घोटाले पर ईडी के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें घोटाले से जुड़े एक-एक सवाल का जवाब देना होगा क्योंकि कोर्ट में ईडी ने केजरीवाल को लेकर जो दावे किए हैं वो बेहद ही चौंकाने वाले हैं।
देश में अगले कुछ महीने हलचल भरे रहने वाले हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव करीब आता जा रहा है। विभिन्न सियासी दलों ने लोकसभा चुनावों में बेहतर से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अपनी-अपनी रणनीतियों पर अमल करना शुरू कर दिया है। सियासत से जुड़ी सभी तरह की बड़ी खबरों के अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ बने रहें।
स्मृति ईरानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने रिश्वत के इस पैसे में से 45 करोड़ रुपए का इस्तेमाल गोवा के चुनाव में किया और इस पैसे को वहां चार रूट से भेजा गया और इस तथ्य का भी केजरीवाल के वकीलों ने कोई खंडन नहीं किया।
AAP ने कहा है कि गिरफ्तार होने के बाद भी अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो वह जेल से भी सरकार चलाएंगे। लेकिन हम आपको बताएंगे कि कानून ऐसा संभव होने के बावजूद भी क्यों लगभग असंभव होगी।
शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। ईडी को केजरीवाल की रिमांड मिलते ही बीजेपी ने एक पोस्टर जारी किया जिसमें केजरीवाल पर हमला किया।
आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जम्मू कश्मीर के विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। PDP और नेशनल कांफ्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को 'लोकतंत्र पर धब्बा' बताया।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। इस बीच राउज एवेन्यू कोर्ट ने भी सीएम केजरीवाल को झटका दिया है। दरअसल अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने ईडी की रिमांड में भेज दिया है।
संपादक की पसंद