शनिवार को राम मंदिर पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया। इस दौरान अमित शाह ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन महान भारत की यात्रा की शुरुआत का दिन है। ये दिन मां भारती विश्व गुरु के मार्ग पर ले जाने को प्रशस्त करने वाला दिन है।
लोकसभा में बागपत से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह राम मंदिर का प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम सिर्फ हिंदुओं के ही नहीं हैं, वह सबके हैं, भगवान राम हम सबके पूर्वज भी हैं और हम सबके लिए प्ररेणा भी हैं।
नागरिकता कानून को लेकर अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में CAA का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि इससे किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद अलग-अलग नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। इस बीच अमित शाह ने भी एक बयान जारी किया है।
नीतीश कुमार का बीजेपी के साथ आने के बाद एनडीए का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही जयंत चौधरी भी एनडीए से जुड़ सकते हैं।
बुधवार 07 फरवरी को तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद दोनों पार्टियों में फिर से गठबंधन की संभावनाएं बन रही हैं।
चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और अमित शाह पर तंज कसा है। नीतीश कुमार के महागठबंधन में फिर से शामिल होने पर प्रशांत ने कहा कि अमित शाह तो नीतीश कुमार के लिए दरवाजा बंद कर चुके थे लेकिन कुंडी लगाना भूल गए थे।
जीतनराम मांझी ने साफ़ कर दिया है कि उन्हें नीतीश सरकार में हमें कम से कम 2 मंत्री चाहिए। वहीं राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री आज दिल्ली आए हुए हैं, जहां वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। पुरोहित केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं।
बिहार में सियासी उथल पुथल मची हुई है। इस बीच लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से आधे घंटे तक मुलाकात की है।
बिहार में सियासी उलटफेर की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। ये लगभग तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के केंद्रीय नेताओं और बिहार के नेताओं के बीच नीतीश के मुद्दे पर बीती रात चर्चा हो गई है। अब जल्द ही कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है।
नीतीश कुमार के पाला बदलने की खबरों के बीच दिल्ली में आननफानन में बीजेपी नेताओं की बैठक चला रही थी। इस बैठक में अमित शाह और जेपी नड्डा समेत बिहार बीजेपी के कई नेता मौजूद थे।
बिहार में सियासी उठापटक की आशंका तेज होती जा रही है। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही कोई राजनीतिक फैसला ले सकते हैं। इस बीच एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि 2014 से पहले की सरकारें देश की संस्कृति, धर्म और भाषाओं का सम्मान करने से डरती थीं। उन्होंने कहा है कि अब उस गहरे घाव को मिटा दिया गया है जो बाबर के युग के दौरान हमारे दिलों में हुआ था।
अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले पांच वर्षों में प्रौद्योगिकी का उपयोग करके एक विशाल डेटाबेस बनाने पर कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि आठ करोड़ से अधिक ई-प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और पहाड़ी क्षेत्रों के सात पुलिस थानों को छोड़कर देश के सभी पुलिस थानों को प्रौद्योगिकी के माध्यम से जोड़ा गया है।
अमित शाह ने ऐलान किया है कि अगले तीन वर्षों के भीतर देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने नक्सल प्रभावित दूरदराज के इलाकों में विकास गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी की आज अहम बैठक हुई। इस बैठक में सभी 543 लोकसभा सीटों पर प्रचार अभियान की रूपरेखा पेश की गई।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स पतंग काटने की खुशी मनाते हुए नजर आ रहा है। वहीं दूसरी छत पर देश के गृहमंत्री अमित शाह अपना मांझा लपेटते हुए नजर आ रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का देहांत हो गया है। शाह की बड़ी बहन लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज सुबह 60 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़