Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. गूगल मैप ने भारत में दोपहिया प्रणाली शुरू की, अब बाइक सवारों के आए अच्‍छे दिन

गूगल मैप ने भारत में दोपहिया प्रणाली शुरू की, अब बाइक सवारों के आए अच्‍छे दिन

भारत में दोपहिया वाहन चालकों को अपने गंतव्य की सबसे सही रास्ते की जानकारी देने के लिए गूगल ने मंगलवार को अपने मैप्स फीचर में दोपहिया के लिए वॉयस असिस्टेंट की क्षमता वाले नैविगेशन सिस्‍टम को शामिल किया है।

Manish Mishra Edited by: Manish Mishra
Updated on: December 05, 2017 20:34 IST
Google- India TV Paisa
Google

नई दिल्ली भारत में दोपहिया वाहन चालकों को अपने गंतव्य की सबसे सही रास्ते की जानकारी देने के लिए गूगल ने मंगलवार को अपने मैप्स फीचर में दोपहिया के लिए वॉयस असिस्टेंट की क्षमता वाले नैविगेशन सिस्‍टम को शामिल किया है। भारत में गूगल मैप्स के नए ट्रैवल मोड में अब ड्राइव, ट्रेन या बस और वॉक के साथ बाइक का विकल्प भी मिलेगा।

गूगल के उपाध्यक्ष (नेक्स्ट बिलियन यूजर्स टीम) सीजर सेनगुप्ता ने कहा कि गूगल मैप्स में दोपहिया प्रणाली (टू-व्हीलर मोड) फीचर भारत में पहली बार लांच किया गया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार है, और लाखों मोटरसाइकिल और स्कूटर चालक की नैविगेशन की जरूरतें चारपहिया वाहन चालकों की जरूरतों से अलग होती हैं।

दोपहिया प्रणाली में मैप पर वे रास्ते दिखेंगे, जो कारों और ट्रकों के लिहाज से सही नहीं होंगे, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों के लिए शॉर्टकट का काम करेंगे। इसके अलावा इसमें वैयक्तिकृत ट्रैफिक और आगमन समय की जानकारी भी दी जाएगी।

सेनगुप्ता ने कहा कि चूंकि बहुत सारे भारतीय नैविगेशन के लिए स्थानीय लैंडमार्क्‍स पर भरोसा करते हैं, इसलिए दोपहिया प्रणाली में रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख लैंडमार्क्‍स दिखेंगे, ताकि चालक यात्रा शुरू करने से पहले ही अपने ट्रिप की योजना बना सकें, और दोपहिया वाहन चलाते वक्त उसे बार-बार स्मार्टफोन को देखने की जरूरत न पड़े। दोपहिया प्रणाली को आनेवाले महीनों में अन्य देशों में भी लांच किया जाएगा।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। My Profit News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement