Wednesday, April 24, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SEBI ने विजय माल्या की UBHL के बैंक, डीमैट और म्यूचुअल फंड खातों को किया कुर्क

SEBI ने विजय माल्या की UBHL के बैंक, डीमैट और म्यूचुअल फंड खातों को किया कुर्क

SEBI ने कर्ज लौटाने में चूक करने वाले विजय माल्या की अगुवाई वाली UBHL के बैंक खातों, शेयर और म्यूचुअल फंड हिस्सेदारी को कुर्क करने का आदेश दिया है।

Manish Mishra Manish Mishra
Published on: November 16, 2017 15:10 IST
SEBI ने विजय माल्या की UBHL के बैंक, डीमैट और म्यूचुअल फंड खातों को किया कुर्क- India TV Paisa
SEBI ने विजय माल्या की UBHL के बैंक, डीमैट और म्यूचुअल फंड खातों को किया कुर्क

नई दिल्ली भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कर्ज लौटाने में चूक करने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या की अगुवाई वाली यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग लिमिटेड (UBHL) से 18.5 लाख रुपए की वसूली के लिए उसके बैंक खातों के अलावा शेयर और म्यूचुअल फंड हिस्सेदारी को कुर्क करने का आदेश दिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है कि UBHL उसके ऊपर लगाए गए जुर्माने को अदा करने में विफल रही है। SEBI ने खुलासा नियमों को पूरा नहीं करने के लिए कंपनी पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।

कंपनी पर कुल बकाया 18.5 लाख रुपए हो गया है। इसमें 15 लाख रुपए जुर्माना और 3.5 लाख रुपए का ब्याज शामिल है। इसके अलावा 1,000 रुपए वसूली की लागत है। SEBI के 13 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार बैंकों, डिपॉजिटरीज और म्यूचुअल फंडों को UBHL के खाते से निकासी की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, इन खातों में पैसा जमा कराने की अनुमति होगी।

BSE के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिसंबर, 2016 तक UBHL में निजी हैसियत से  विजय माल्या की हिस्सेदारी 7.91 प्रतिशत थी। वहीं विभिन्न इकाइयों के जरिये प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 52.34 प्रतिशत थी। माल्या दो मार्च, 2016 को ब्रिटेन चले गए थे।

यह भी पढ़ें : पैराडाइज दस्तावेज: फंड की हेरीफेरी को लेकर सेबी की कंपनियों पर नजर, कंपनी संचालन में खामियों की करेगा जांच

यह भी पढ़ें : 32 ‘विजय माल्या’ की संपत्ति नीलाम करेगा पंजाब नेशनल बैंक, अगले महीने होगी नीलामी

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement