Friday, April 19, 2024
Advertisement

समर विकेशन में जाएं इन 5 जगहों पर और लें बर्फवारी का मजा

अगर आप चाहते है कि ऐसी जगह पर जाएं जहां पर आप बर्फ के बीच खूब मौज-मस्ती कर सके। तो हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारें में बता रहे है। जहां पर आप बर्फबारी का आनंद लेकर अपनी छुट्टियां बीता सकते है। जानिए इन जगहों के बारें में।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: May 10, 2017 14:21 IST
rohtang- India TV Hindi
rohtang

नई दिल्ली: भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों की ओर रुख कर लिया है। इससे पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अकसर आप काम की वजह से आप घूमने नही जा पाते। ये भी पढ़े: (भारत के 5 पवित्र सरोवर, जहां स्नान करने से मिलती है मोक्ष)

अगर आप चाहते है कि ऐसी जगह पर जाएं जहां पर आप बर्फ के बीच खूब मौज-मस्ती कर सके। तो हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारें में बता रहे है। जहां पर आप बर्फबारी का आनंद लेकर अपनी छुट्टियां बीता सकते है। जानिए इन जगहों के बारें में।

रोहतांग पास, मनाली

मनाली का सबसे खूसूरत हिस्‍सा रोहतांग पास है। मीलों दूर तक फैले बर्फ के पहाड़ आप को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां से पहाडों, सुंदर दृश्‍यों वाली भूमि और ग्‍लेशियर का शानदार दृश्‍य देखा जा सकता है। इन सभी के अलावा इस पर्यटन स्‍थल में आकर पर्यटक ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, पैरालाइडिंग और स्किंईंग भी कर सकते हैं।

औली, उत्‍तराखंड
यह सबसे बेस्ट और फेमस स्कीइंग डेस्टिनेशन है। पूरे भारत में कैसा भी मौसम हो पर औली में आप बर्फवारी का भरपूर मजा ले सकते हैं। औली छोटा सा पहाड़ी इलाका है। यह आप यादगार पल बीता सकते है।

नाथुला, सिक्‍कम
अगर आप बर्फ के साथ-साथ खूसूरत नदियों और वादियों का भी आनंद उठाना चाहते है, तो नथुना दर्रा जाएं। आपको यहां पर स्वर्ग जैसा सुकुन मिलेगा। जिसके बाद आप पूरी दुनिया को भूल जाएंगे। यहां आप को बर्फ में खेलने के साथ पानी में भी अठखेलियां करने का मौका मिलेगा। ये भी पढ़े: (दुनिया की 5 ऐसी रोमांटिक जगह, जहां पार्टनर के साथ जाना है जरुरी)

अगली स्लाइड में पढ़े और जगहों के बारें  में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Travel News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement