Friday, March 29, 2024
Advertisement

वीकेंड में कहीं जाने की सोच रहें, तो इस बार जाएं मदिकेरी

एक ऐसा शहर जहां पर फूलों, इलायची और काली मिर्च की खुशबू आपको मन मोह ले। जहां पर जाने से आप हर टेंशन से फ्री हो जाए। इस शहर का नाम है मदिकेरी जो कर्नाटक के कूर्ग जिले में है। जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 1525 मीटर है।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 25, 2016 20:47 IST
madikeri- India TV Hindi
madikeri

लाइफस्टाइल डेस्कः एक ऐसा शहर जहां पर फूलों, इलायची और काली मिर्च की खुशबू आपको मन मोह ले। जहां पर जाने से आप हर टेंशन से फ्री हो जाए। किसी की भी चिंता न रहें कि इस दुनिया में क्या हो रहा है। बस उसी में खो जाए। जी हां एक ऐसा भी शहर है जो कि सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस शहर का नाम है मदिकेरी जो कर्नाटक के कूर्ग जिले में है। जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 1525 मीटर है। जोकि साउथ इंडिया में स्थित है।

ये भी पढ़े- स्विट्जरलैंड: धरती का स्वर्ग

मदिकेरी एक ऐसा शहर है जहां पर चारों और सिर्फ पहाड़ियां, ठंडी हवाएं, हरे जंगल, कॉफी के बागान है जो यहां का सबसे बड़ा अट्रैक्शन हैं। साथ ही यह साउथ इंडिया का एक खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। इसे और नामों से भी जाना जाता है जो है मडिकेरी, मधुकेरी और मरकरा।

यह एक ऐसी जगह हैं जहां पर घुमने के लिए इदतनी जगह है कि आप कहे गे कि आप सच में किसी जन्नत में आ गए है। जानिए यहां कौन-कौन सी जगहे है जो घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है।  

मदिकेरी किला

इस किले के भीतर महल बना है। इसके अंदर मंदिर था जिसका नाम वीरभद्र मंदिर था जिसे अंग्रेजों ने तुड़वा कर इसकी जगह एक चर्च बना दिया था। फिलहाल इस चर्च की जगह एक म्यूजियम खड़ा है। 1933 में यहां क्लॉक टॉवर और पोर्टिको बनाया गया था। यहां पर जाकर आपको अच्छा महसूस होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और जगहों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Travel News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement