Monday, April 22, 2024
Advertisement

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते 2 ग्रह कर रहे है एक साथ राशिपरिवर्तन, इन 8 राशियों के लिए होगा खास

इस सप्ताह 2 सप्ताह राशिपरिवर्तन कर रहे है। नंवबर के पहले दिन ही बुध राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही शुक्र भी राशिपरिवर्तन कर रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह...

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: October 29, 2017 12:31 IST
horoscope- India TV Hindi
Image Source : PTI horoscope

धर्म डेस्क: इस सप्ताह 2 सप्ताह राशिपरिवर्तन कर रहे है। नंवबर के पहले दिन ही बुध राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही शुक्र भी राशिपरिवर्तन कर रहा है। इन ग्रहों की स्थिति से गजकेसरी और श्रीवृद्धि योग बन रहा है। यह सप्ताह 8 राशियों के लिए बहुत ही खास होगा। जानिए आपके लिए यह सप्ताह कैसा बीतेगा।

मेष राशि

कन्या में शुक्र के प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खुद की बिमारी के साथ-साथ मां की सेहत की चिंता भी सता सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने के कारण घरेलू कलह हो सकती है और प्रेम संबंधो में खटास आ सकती है। इन सबके कारण मानसिक तनाव रहने के आसार भी हैं। अपने कटु शब्दों से किसी प्रियजन का दिल दुखा सकते हैं।

तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से धार्मिक कार्यों की ओर आपके रुझान में कमी आ सकती है। आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। अविवाहितों के लिए प्रेम संबध अच्छे रहेंगे> तुला में बृहस्पति के प्रभाव से व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा, उच्चाधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे, सहकर्मियों का भी आपको पूरा साथ मिलने के आसार हैं। हालांकि कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों से सावधान रहने की आवश्यकता भी रहेगी, इसके लिए अपना लेखा-जोखा तैयार रखें। नीजि जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा घर में खुशियां आएंगी। फिर भी आपको कुछ समस्याओं से सावधान रहने की जरुरत है। तुला में सूर्य के प्रभाव के कारण सेहत संबंधी परेशानियां रहेंगी, खासकर गुप्तांगो संबंधी रोग व मधुमेह के प्रति सचेत रहना जरुरी है। आपके विरोधियों की संख्या बढ सकती है, मगर फिर भी आप उन पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यावसाय में बाधाओं के कारण विकास की गति धीमी रहने के आसार हैं।

तुला राशि में बुद्ध के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और नई उर्जा का संचरण रहेगा। साथ ही उन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा जो मिडिया या कला के क्षेत्र में काम करते हैं। वित्तीय स्थिति बात करें तो आपकी स्थिति बेहतर रहने के आसार हैं इस समय आपका नाम व रूतबा भी काफी बढ़ने के आसार हैं।

मगर आपकी लापरवाही के कारण वित्तीय हानि हो सकती है, ध्यान रखें। परिवार के प्रेम और सहयोग की जरुरत पड़ सकती है। व्यापार को बढाने और नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement