Saturday, April 20, 2024
Advertisement

क्या आप किराये के घर पर रहते है तो वास्तु दोष के लिए अपनाएं ये टिप्स

वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस तरह आपके खुद के घर में वास्तु दोष होता है। उसी तरह किराएं में लिए गए मकान में भी आपके द्वारा रखे समाने से वास्तु दोष होता है। जिसके कारण आपके लाइफ में इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। जानिए कैसे पाएं इससे निजात...

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Published on: November 09, 2017 8:16 IST
rent house- India TV Hindi
rent house

धर्म डेस्क: नौकरी व पढ़ाई के लिए आजकल अधिकतर लोग अपने घर से दूर किराये के मकान में रहते हैं। वैसे तो किराये के मकान में आप ज्यादा बदलाव नहीं कर सकते, लेकिन उस जगह को भी आप वास्तु शास्त्र के अनुसार अरेन्ज करके अपने लिए शुभ बना सकते हैं।

वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस तरह आपके खुद के घर में वास्तु दोष होता है। उसी तरह किराएं में लिए गए मकान में भी आपके द्वारा रखे समाने से वास्तु दोष होता है। जिसके कारण आपके लाइफ में इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से किराएं के मकान में कौन सी चीज कहां पर व्यवस्थित करनी चाहिए। जिससे कि घर पर सकारात्मक ऊर्जा आएं। जानिए इन वास्तु टिप्स के बारें में..

  • किराये के मकान में सामान अरेन्ज करते समय ध्यान रखना चाहिए कि मकान का उत्तर-पूर्व भाग अधिक खाली रखना चाहिए। जबकि घर के दक्षिण-पश्चिम भाग यानी कि दिशा में अधिक भार वाला सामान जैसे कि पलंग आदि रखना चाहिए। पलंग का सिरहाना दक्षिण दिशा में होना चाहिए।
  • सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा में जबकि पैर उत्तर दिशा में रखने चाहिए। यदि इस दिशा में संभव न हो तो आप पश्चिम दिशा में अपना सिरहाना कर सकते हैं। पानी का बर्तन रखने के लिये उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव कर सकते हैं। पूजा घर के लिए भी इसी दिशा का चुनाव करना अच्छा माना जाता है।

ये भी पढ़ें:

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement