Friday, March 29, 2024
Advertisement

बुधवार: बन रहा है लक्ष्मी योग, इन 7 राशियों का चमकेगा भाग्य

बुधवार होने के साथ-साथ चंद्रमा पर गुरु और मंगल की दृष्टि पड़ने के कारण लक्ष्मी योग बन रहा है। इसके साथ ही पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और अन्य ग्रहों की स्थिति से वृद्धि एवं पद्म योग बन रहे हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा...

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Published on: October 04, 2017 8:12 IST
horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसके साथ ही बुधवार होने के साथ-साथ चंद्रमा पर गुरु और मंगल की दृष्टि पड़ने के कारण लक्ष्मी योग बन रहा है। इसके साथ ही पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और अन्य ग्रहों की स्थिति से वृद्धि एवं पद्म योग बन रहे हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा।

मेष, वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा होगा। इन राशियों के जातकों को धनलाभ, नौकरी, बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। वही कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातक थोड़ा संभलकर रहे, नहीं तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन साथ ही जानें कौन सा रंग और अंक आज आपके लिए है शुभ।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी व्यक्ति से कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। जो भी नया काम आप शुरु करेंगे उसमें सफलता जरुर मिलेगी। आज स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा।  

बदलते मौसम का लुफ्त उठायेगें। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात होगी। मित्र के साथ कहीं घुमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग बड़े तौर पर आपसे जुड़ना चाहेगें। इस नई पहचान का बेहतर लाभ आप आने वाले समय में उठा पायेंगे। गाय को रोटी खिलाने से बिजनेस में तरक्की मिलेगी।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 3

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरौ-ताजा महसूस करेगें। इससे आपके मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। आज किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनशीप करने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने के आसार है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज लोग आपकी क्रियेटीवीटी की सराहना करेंगे। आज किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। भगवान शंकर के मंदिर में फूल और प्रसाद चढ़ाएं धन लाभ होगा।
शुभ रंग: पेल येलो
शुभ अंक: 6

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement