Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

चाणक्य की इन 10 बातों पर अमल कीजिए, जीवन खुशहाल हो जाएगा

जीवन में सफलता पाने के लिए एक गुरू की जरूरत सभी को होती है। जरूरी नहीं कि वह गुरू साकार रूप में हमारे साथ ही हो, कुछ महापुरुषों की बातें भी हमें अपना लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करती हैं।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 30, 2017 17:09 IST
Chanakya- India TV Hindi
Chanakya

धर्म डेस्क: जीवन में सफलता पाने के लिए एक गुरू की जरूरत सभी को होती है। जरूरी नहीं कि वह गुरू साकार रूप में हमारे साथ ही हो, कुछ महापुरुषों की बातें भी हमें अपना लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करती हैं। ऐसे ही एक महापुरुष हैं चाणक्य, जिन्होंने हजारों साल पहले मानव जीवन को अपने सुवचनों और धर्म ज्ञान से एक रचनात्मक दिशा देने की कोशिश की थी। आइए, जानते हैं उन्हीं आचार्य चाणक्य की ऐसी 10 बातों के बारे में, जिनका अनुसरण करके हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं...

ये भी पढ़े-

1. आलसी मनुष्य का वर्तमान और भविष्य नहीं होता।​

2. दूसरों की गलतियों से सीखो। अपने ही अनुभव से सीखने को तुम्हारी उम्र कम पड़ जाएगी।

3. व्यक्ति अपने गुणों से उपर उठता है ना की ऊंचे स्थान पर बैठने से।

4. शेर से सीखो जो भी करना जोरदार तरीके से करना और दिल से करना।

5. शिक्षा मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त है। शिक्षित इंसान हर जगह सम्मान पाता है, शिक्षा सुन्दरता को भी हरा सकती है।

6. एक बार यदि आपने कोई काम करना शुरू कर दिया, तो असफलता से मत डरिए, जो लोग ईमानदारी से काम करते है वे हमेशा खुश होते हैं।

7. इस बात को कभी व्यक्त मत होने दीजिए की आपने क्या करने के लिए सोचा है। बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाए रखिए और इस काम को करने के लिए दृढ़ रहिए।

8. जो भलाई को लोगों के दिलों में सभी के लिए विकसित करता चला जाता है। वह आसानी से अपने लक्ष्य प्राप्ति के एक-एक कदम आगे बढ़ता चला जाता है।

9. इस धरती पर तीन रत्न हैं, अनाज, पानी और मीठे शब्द। मूर्ख लोग पत्थरों के टुकडों को ही रत्न समझते हैं।

10. उन लोगों से कभी दोस्ती ना करें जो आपके स्तर से बहुत नीचे या बहुत ऊपर हो। इस तरह की दोस्ती आपको कभी खुशी नहीं दे सकती।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement