Friday, April 26, 2024
Advertisement

कई वर्षों बाद 25 मई को बन रहा है महासंयोग, करें इन चीजों की खरीदारी

धर्म डेस्क: इस बार 25 मई को ऐसा संयोग बन रहा है। जो कि कई वर्षों के बाद आया है। इस बार वट सावित्री व्रत कृतिका नक्षत्र में धार्मिक संयोग व शनि जयंती के साथ सुख समृद्धि के लिए महिलाएं मनाएंगी। इसके साथ ही नौतपा भी शुरु हो रहा है।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: May 24, 2017 19:16 IST
special yoga- India TV Hindi
special yoga

धर्म डेस्क: इस बार 25 मई को ऐसा संयोग बन रहा है। जो कि कई वर्षों के बाद आया है। इस बार वट सावित्री व्रत कृतिका नक्षत्र में धार्मिक संयोग व शनि जयंती के साथ सुख समृद्धि के लिए महिलाएं मनाएंगी। इसके साथ ही नौतपा भी शुरु हो रहा है। जो कि की सालों बाद हुआ है। जिसके कारण इन तीनों के कारण महासंयोग बन रहा है।

नौतपा की बात करें तो ये 25 मई से 2 जून तक रहेगा। इस दिन शनि देव के पिता सूर्यदेव अपने प्रचंड रूप में आते हैं। नौ दिन तक सूर्य पृथ्वी के नजदीक आकर पूरा वातावरण गर्म कर देते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में शाम 7 बजकर 53 मिनट में प्रवेश करेगा। नौतपा के शुरुआत में ही सूर्य, मंगल की युति का शत्रु राशि शनि से षडाष्टक योग बनेगा। (भूलकर भी 25 मई को न करें ये काम, होगा हानिकारक)

इस बार वट सावित्री के साथ-साथ शनि जंयती पड़ रही है। इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से कभी कामों में सफलता प्राप्त होती है।  

खरीददारी के लिए है शुभ दिन

इस दिन विशेष योग होने के कारण कोई भी चीज खरीदना शुभ होगा। ज्योतिषचार्य की बात माने तो इस दिन बन रहे योग में बाजार से आभूषण, वाहन आदि की खरीदी शुभ व स्थायित्व को प्रदान करने वाली रहेगी। (वट सावित्री व्रत 25 को: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं ऐसे रखें व्रत, शुभ मुहूर्त)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement