Thursday, March 28, 2024
Advertisement

इस साल का पहला पुष्य नक्षत्र मकर संक्रांति से पहले, खरीददारी के लिए शुभ दिन

ज्योतिषचार्य के अनुसार पुष्य नक्षत्र शुक्रवार के दिन होने के कारण यह और भी शुभ हो गया है। जिसके कारण मां लक्ष्मी को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। 12 जनवरी की रात 2 बजकर 32 मिनट से यह शुभ योग प्रारम्भ होगा जो कि 13 जनवरी को रात 1 बजकर 47 मिनट...

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: January 12, 2017 7:44 IST
maha lakshmi- India TV Hindi
maha lakshmi

धर्म डेस्क: साल का पहला पुष्य नक्षत्र मकर संक्रांति यानी की 14 जनवरी से एक दिन पहले 13 जनवरी को पड़ रहा है। जो कि बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन शुक्रवार होने के कारण इसका प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। इस दिन विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके किस्मत के दरवाजा खुल जाएगा।

ये भी पढ़े-

ज्योतिषचार्य के अनुसार पुष्य नक्षत्र शुक्रवार के दिन होने के कारण यह और भी शुभ हो गया है। जिसके कारण मां लक्ष्मी को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। 12 जनवरी की रात 2 बजकर 32 मिनट से यह शुभ योग प्रारम्भ होगा जो कि 13 जनवरी को रात 1 बजकर 47 मिनट में खत्म होगा। जिसके कारण 13 जनवरी को दिनभर पुष्य योग होगा। इस दिन धन-संपत्ति के लिए अच्छा दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे कि कमल का फूल, मिठाई, सिंदूर आदि अर्पित करना शुभ होगा।   

कर्ज मुक्ति से दिलाएंगा निजात

अगर आप कर्ज से मुक्ति चाहते है, तो इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना फलदायी होगा। इसके साथ ही  मां लक्ष्मी के मंदिर से पानी लेकर पीपल पर चढ़ाएं। इससे माता लक्ष्मी के साथ-साथ शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।

खरीददारी के के लिए शुभ दिन
इस दिन से मांगलिक काम भी शुरु हो जाएगा। इसमें सोना-चांदी, जमीन, मकान, गाड़ियों की खरीदी व गृह प्रवेश जैसे शुभ काम किए जा सकते हैं।

मकर संक्रांति पर विशेष संयोग
मकर संक्रांति तो सूर्य उत्तरायण में होते हुए सुबह 7 बजकर 38 मिनट मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। संक्रांति के पहले पुष्य नक्षत्र का आना दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। इस दौरान स्नान, दान का पुण्यकाल शुरू होगा, जो दिनभर रहेगा।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement