Thursday, April 18, 2024
Advertisement

रविवार से शुरू हो रहा है पंचक, भूलकर भी 30 नवंबर तक न करें ये काम

26 नंवबर 2017, रविवार को सुबह 2 बजकर 2 मिनट से पंचक की शुरुआत हो रही है जो कि 3o नवंबर, गुरुवार तक चलेगा। रविवार को पंचक लगने के कारण इसे रोग पंचक कहा जाएगा।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 25, 2017 21:22 IST
पंचक- India TV Hindi
पंचक

धर्म डेस्क: 26 नंवबर 2017, रविवार को सुबह 2 बजकर 2 मिनट से पंचक की शुरुआत हो रही है जो कि 3o नवंबर, गुरुवार तक चलेगा। रविवार को पंचक लगने के कारण इसे रोग पंचक कहा जाएगा। 30 नवंबर को शाम 4 बजकर 1 मिनट को समाप्त हो जाएगा।  भारतीय ज्योतिष की बात करें, तो पंचक बहुत ही अशुभ माने जाते है। माना जाता है कि इस समय में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण से रेवती तक के नक्षत्रों को पंचक नक्षत्र कहा जाता है। आज धनिष्ठा नक्षत्र के साथ पंचक की शुरुआत हुआ है। पंचक इन 5 खास नक्षत्र में ही लगता है जो कि धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। जिसमें कोई भी शुभ काम करने की मनाही है।

रोग पंचक

यह पंचक पांच दिनों के लिए शारीरिक और मानसिक कष्ट देने वाला होता है। इस पंचक में यज्ञोपवीत भी नही किया जाता है। हर शुभ काम की मना ही होती है। यह पंचक रविवार से शुरू होता है।

इस समय पंचक
रविवार सुबह 2 बजकर 2 मिनट से पंचक शुरू होंगे और 30 नवम्बर को दोपहर 6 बजकर 1 मिनट तक पंचक रहेंगे। इस पंचक में किसी भी तरह का निर्माण कार्य, औजार और मशीनरी कामों की शुरुआत करना अशुभ माना गया है। इनसे नुकसान हो सकता है। इसलिए इन पंचकों के दौरान कोई ऐसा काम न करें। जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़े।

ये भी पढें: 

पूरी खबर के लिए स्लाइड पर क्लिक करें

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement