Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

भूलकर भी सूर्यास्त के समय न करें इन चीजों का दान, चली जाएंगी बरकत और लक्ष्मी

सूर्यास्त के समय ऐसा करने से केवल घर की बरकत ही नहीं रूकती बल्कि आर्थिक स्थिति में भी असर पड़ता है। जानिए ऐसे कौन से चीजें है जो कि सूर्यास्त के समय दान नहीं करना चाहिए।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: December 17, 2017 14:14 IST
sunset- India TV Hindi
sunset

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार दान देना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन कई ऐसी चीजें होती है जिनका दान नहीं देना चाहिए। या फिर यह कह सकते है कि दान देना का भी एक समय होता है। शास्त्रों में इस बारें में विस्तार से बताया गया है। कई बार हमारे पड़ोसी भी कुछ न कुछ लेने आ जाते है, लेकिन शाम के समय इन चीजों को देने से बिल्कुल मना कर दें।

सूर्यास्त के समय ऐसा करने से केवल घर की बरकत ही नहीं रूकती बल्कि आर्थिक स्थिति में भी असर पड़ता है। जानिए ऐसे कौन से चीजें है जो कि सूर्यास्त के समय दान नहीं करना चाहिए।

हल्दी

इस बारें में लाल किताब में बताया गया है कि शाम के समय हल्दी किसी को भी दान न दें। इसे गुरु कारक माना जाता है। अगर आपने दिया तो यह कमजोर होगा। जिससे धन की कमी होगी।

दूध
दूध सूर्य-चंद्रमा से संबंधित होता है। इसे मां लक्ष्मी और विष्णु भी माना जाता है। इस कारण इसको संध्या के समय दान नहीं करना चाहिए। इससे धन हानि होती है।

दही
इसका संबंध शुक्र से है। जो कि वैभव और सुख का कारक हा। अगर संध्या के समय इसका दान दिया तो यह चीजें घर से चली जाएगी।

 जानिए और किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए...

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement