Thursday, March 28, 2024
Advertisement

18 दिसंबर को भूलकर भी न करें ये 5 काम, होगा नुकसान ही नुकसान

अमावस्या के दिन नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा सक्रिय होती है। जिसके कारण वह हमेशा इस फिराक में रहती है कि वह आपका कैसे नुकसान करें। इसलिए हम कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानिए इस दिन कौन से काम नहीं करना चाहिए।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 21, 2017 21:37 IST
Amavasya- India TV Hindi
Amavasya

धर्म डेस्क: 18 दिसंबर को पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी इस दिन ही है। इस बार अमावस्या के दिन बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसा संय़ोग 12 साल बाद बन रहा है। इस बार सोमवती अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्ध योग  बन रहा है। जिसके कारण इस दिन किया गया अच्छा काम आपको दोगुना अधिक फल देगा।

शास्त्रों में कई ऐसे काम बताएं गए है, जिनको नहीं करना चाहिए। अगर इस दिन आपने ये किया तो आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अमावस्या के दिन नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा सक्रिय होती है। जिसके कारण वह हमेशा इस फिराक में रहती है कि वह आपका कैसे नुकसान करें। इसलिए हम कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानिए इस दिन कौन से काम नहीं करना चाहिए।

  • अमावस्या की रात किस भी सुनसान जगह या फिर श्मशान को न जाएं, क्योंकि इस दिन बुरी शक्तियां अधिक सक्रिय होती है। जो कि आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
  • इस दिन देर तक न सोएं। जल्दी उठकर स्नान कर सूर्य को जल चढाएं। जिससे कि आप समस्याओं से निजात पा जाएं।
  • गरुड़ पुराण में बताया गया है कि इस दिन शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। अगर आप गर्भधारण करती है तो आपको संतान सुख नहीं मिलेगा।
  • इस दिन किसी से भी झगड़ा न करें। शांति के साथ रहकर पूजा-पाठ में ध्यान दें।
  • इस दिन किसी भी जरुरतमंद को दान देना शुभ माना जाता है, लेकिन किसी गरीब का अनादर न करें। इससे आपको हानि होगी

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement