Saturday, April 20, 2024
Advertisement

दीवाली से पहले पाना चाहते है लक्ष्मी की कृपा, तो शनिवार को राशिनुसार करें ये उपाय

ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन का कारक होता है। इस दिन राशिनुसार काम करने से आपको हर समस्या से निजात मिल जाता है साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जानिए इस दिन राशिनुसार क्या उपाय अपननाने चाहिए।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: October 13, 2016 20:26 IST
lakshmi puja- India TV Hindi
Image Source : PTI lakshmi puja

धर्म डेस्क: अश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते है। इस बार 15 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। इस बार चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होगा। साथ ही चांद की किरणे अमृत की वर्षा करेंगी। जिसके कारण कई बीमारियों का नाश होगा।

ये भी पढ़े

इसके साथ ही माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती में आकर भ्रमण करती है। वह हर उस कर में जाती है जिस घर के लोग जग रहे हो और मां का जागरण कर रहे है। इसके साथ ही इस दिन छतों में खीर रखी जाती है। माना जाता है कि इस खीर में अमृत गिरता है। जिसे खाने से हर परेशानी से निजात मिल जाती है।

ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन का कारक होता है। इस दिन राशिनुसार काम करने से आपको हर समस्या से निजात मिल जाता है साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जानिए इस दिन राशिनुसार क्या उपाय अपननाने चाहिए।

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर कन्याओं को खिलाएं इसके साथ ही दूध में थोड़े चावल धो ले और उन्हें बहते हुए पानी में प्रवाह करें। इससे आपकी हर समस्या दूर हो जाएंगी।

वृष राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। जिसके कारण चंद्रमा भी उच्च में होता है। इस दिन गाय का घी और दही मंदिर में दान देना शुभ है।

मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी तो बुध है, लेकिन यह चंद्रमा के साथ मिलकर हमारी भविष्य की उन्नति को भी निर्धारित करता है। इसलिए इस दिन आपको दूध और चावल का दान करें। जिससे आपको हर दिशा में उन्नति मिलें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement