Friday, April 19, 2024
Advertisement

आज करें इनमें से कोई 1 उपाय, हो जाएंगे मालामाल

आज के दिन श्री गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इसके साथ ही घर में लक्ष्मी का वास और पुत्र की आयु लंबी होती है। जानिए इन उपायों के बारें में...

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 11, 2017 7:22 IST
GANESHA- India TV Hindi
GANESHA

धर्म डेस्क: आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। यह चतुर्थी बहुला चतुर्थी या बहुला चौथ के नाम से भी चर्चित है। वैसे तो संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को आता है, लेकिन साल में माघ, श्रावण, मार्गशीर्ष और भाद्रपद के महीने में संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन गणपति के एकदंत रूप की पूजा का विधान है।

आज के दिन श्री गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इसके साथ ही घर में लक्ष्मी का वास और पुत्र की आयु लंबी होती है। अगर आप गणपति महाराज को खुश कर सकते हैं और अपनी बहुत-सी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए इन उपायों को।

ये भी पढ़े:

आज के दिन 108 बार 'वक्रतुण्डाय हुं' मंत्र का जाप करने से गणेश जी के आशीर्वाद से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

आज के दिन गणेश जी के मंदिर में जाकर दूर्वा की 11 या 21 गांठें भगवान को अर्पित करें। इससे जल्द ही आपको बिजनेस संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
बार-बार कोशिश करने पर भी असफलता मिलती है तो आज के दिन गणेश जी की प्रतिमा के सामने आसन बिछाकर, उस पर बैठकर "ऊं गण गणपतये नमः" मंत्र का 1008 बार जाप करें।धन-संबंधी कोई परेशानी है तो गणेश जी की विधि-विधान से पूजा के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं और बाद में उस भोग को गाय को खिलाएं, फायदा अवश्य ही मिलेगा।  

आचार्य इंदु प्रकाश से भविष्यवाणी के इस वीडियों में जानें और उपायों के बारें में।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement