Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

Chhath puja 2017: छठ पूजा इन चीजों के बिना है अधूरा, पूजा के समय जरुर रखें साथ

छठ पूजा को लेकर मान्यता है कि इस दिन बहुत ही विधि-विधान के साथ पूजा की जानी चाहिए, नहीं तो उसका इसी जन्म अशुभ फल मिलता है। जानिए इस दिन किन चीजों को साथ रखना नहीं भूलना चाहिए...

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: October 24, 2017 11:01 IST
chhath puja- India TV Hindi
chhath puja

धर्म डेस्क: छठ पूजा का चार दिन का त्योहार नहाए-खाए के साथ आज से शुरु हो रहा है। जो कि सूर्य भगवान को अर्ध्य करने के साथ-साथ 27 अक्टूबर को सुबह समाप्त हो रहा है। इस पर्व में भगवान सूर्य की पूजा बहुत ही विधि-विधान से की जाती है। 

छठ पूजा को लेकर मान्यता है कि इस दिन बहुत ही विधि-विधान के साथ पूजा की जानी चाहिए, नहीं तो उसका इसी जन्म अशुभ फल मिलता है। इन 4 दिनों में व्रती को बहुत ही साफ-सुथरा और विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की उपासना करनी होती है। जिससे प्रसन्न होकर छठ माता सौभाग्य, संतान रक्षा, परिवार में सुख-शांति का वरदान हेती है।

इस बार षष्ठी तिथि 25 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 37 मिनट से गुरुवार 26 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 15  मिनट तक है। वहीं शुक्रवार 27 अक्टूबर की सुबह उगते सूरज को प्रात:कालीन अघ्र्य दिया जाएगा।  जानिए इस दिन किन चीजों को साथ ले जाना नहीं भूलना चाहिए।

इन चीजों से करें छठ पूजा

सूप: अर्ध्य में नए बांस से बनी सूप व डाला का इस्तेमाल करें। माना जाता है कि सूप से वंश में वृद्धि और रक्षा होती है।
ईख: ईख या गन्ना आरोग्यता का घोतक है।
ठेकुआ: ठेकुआ समृद्धि का घोतक है। यह एक मीठा व्यजंन है।
मौसमी फल: यह फल प्राप्ति के घोतक हैं।
नारियल: इस दिन नारियल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें:

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement