Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

Recipe: गर्मियों में मजा लें आइसक्रीम पकौड़ा का

आइसक्रीम पकौड़े बनाएं। जी हां आइसक्रीम पकौड़े जो कि आपको ठंडक पहुंचाने का साथ-साथ पकौड़ों का भी आनंद दिलाएंगे। फिर देर किस बात की। ट्राई करें आइसक्रीम के पकौड़े।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: May 01, 2017 14:43 IST
ice cream- India TV Hindi
ice cream

रेपिसी डेस्क: गर्मियों का मौसम हो और आइसक्रीम न हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। आइसक्रीम की हर मौसम में अपनी ही अलग पहचान होती है। मार्केट में आइसक्रीम के कई फ्लेवर आसानी से मिल जाते है। लेकिन अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती है। तो आइसक्रीम पकौड़े बनाएं। जी हां आइसक्रीम पकौड़े जो कि आपको ठंडक पहुंचाने का साथ-साथ पकौड़ों का भी आनंद दिलाएंगे। फिर देर किस बात की। ट्राई करें आइसक्रीम के पकौड़े।

ये भी पढ़े

सामग्री

1. दो कप कॉर्नफ्लेक्स का चूरा
2. दो कप कप केक का चूरा
3. तीन चम्मच मैदा
4. 2 स्कूप वनीला आइसक्रीम
5. 3 चम्मच चॉकलेट सॉस
6. आवश्कतानुसार ऑयल

ऐसे बनाएं पकौड़ी आइसक्रीम
सबसे पहले आइसक्रीम कोबॉल्स बनाकर इसे 3 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें। इसके साथ ही एक बाउल में मैदा और पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं और अब केक का चूरा बनाएं और इसमें कॉर्नफ्लेक्स का चूरा मिलाकर मिक्स कर लें। अब आइसक्रीम स्कूप को केक के चूरे से कवर करके फ्रिजर में 2 घंटे के लिए रख दें। 2 घंटे बाद आइसक्रीम स्कूप्स को मैदे के घोल में डुबोकर कॉर्नफ्लेक्स चूरे से अच्छी तरह लपेटकर फिर से फ्रिजर में 2 घंटे के लिए रख दें।

अब एक कडाही में में तेल डालकर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें आइसक्रीम बॉल्स डाल दें और डीप फ्राई होने तक सेंके। फिर इन्हें आराम से एक प्लेट में निकाल लें। अब आइसक्रीम पकौड़ों को काट लें। इसके बाद इसे चॉकलेट सॉस और चेरी से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement