Saturday, April 20, 2024
Advertisement

अंगूर का शरबत आपको दिलाएगा गर्मी से निजात, सेहत के लिए भी है अच्छा

बाज़ार में कई तरह के शरबत और ठंडाई भी उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ हमारी प्यास बुझाते हैं, बल्कि हमारे शरीर की पानी और ज़रूरी मिनरल भी पहुंचाते हैं। ऐसा ही एक पेय है अंगूर का शरबत। यह बहुत टेस्टी होता है और सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आइए अब ह

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: March 25, 2016 18:01 IST
angoor sharwat- India TV Hindi
angoor sharwat

रेसिपी डेस्क:गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ आ गया है शरबत, ठंडाई और कोल्डड्रिंग्स का मौसम। इस मौसम में शरीर में पानी और ज़रूरी मिनरल की कमी हो जाती है, जिसे पूरा करने के लिए हम बार-बार पानी पीते हैं।

ये भी पढ़े

बाज़ार में कई तरह के शरबत और ठंडाई भी उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ हमारी प्यास बुझाते हैं, बल्कि हमारे शरीर की पानी और ज़रूरी मिनरल भी पहुंचाते हैं। ऐसा ही एक पेय है अंगूर का शरबत। यह बहुत टेस्टी होता है और सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आइए अब हम आपको बताते हैं अंगूर का शरबत बनाने की रेसिपी

सामग्री

1. दो कप काले अंगूर
2. दो चम्मच बारीक कटे हुए पोदीने के पत्ते
3. दो चम्मच  नींबू का रस
4. दो चम्मच चीनी के पाउडर
5. एक छोटा चम्मच जीरा
6. एक छोटा चम्मच अदरक का रस 

ऐसे बनाएं अंगूर का शरबत
सबसे पहले आप अंगूर को पानी में धो लीजिए। फिर अंगूर को मिक्सी से बारीक पीस कर इसमें दो कप पानी डालिए अब इसमें चीनी, जीरा पाउडर, अदरक का रस, नींबू का रस, पुदीने के पत्ते डालकर मिलाएं। अब इसे फ्रीज में रखें और इसे ठंडा होने दें फिर आपका ठंडा-ठंडा अंगूर का शरबत पीएं और पिलाएं

ये भी पढ़े

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement