Friday, March 29, 2024
Advertisement

Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी एग चीला

अंडे से हम कई तरह की रेसिपी बनाई जाती है, लेकिन हम आपको इसका चीला बनना बताएंगे। जो खाने में बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होता है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Published on: June 07, 2017 14:12 IST
egg chilla- India TV Hindi
egg chilla

रेसिपी डेस्क: कई लोगों को अंडा खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। साथ ही अंडा हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसका रोजाना ब्रेकफास्ट में सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते है। अंडे से हम कई तरह की रेसिपी बनाई जाती है, लेकिन हम आपको इसका चीला बनना बताएंगे। जो खाने में बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होता है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

 
सामग्री

1. एक चम्मच बेसन
2. दो अंडे
3. एक बड़ा चम्मच ऑयल
4. स्वादनुसार नमक
5. चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
6. एक बड़ा चम्मच दूध

ऐसे बनाएं एग चीला
सबसे पहले अंडे को तोड़कर एक बाउल में डालें इसके बाद इसमें सभी सामग्री डाल दें। फिर इसे अच्छे  से मिला लें। इसके बाद धीमी आंच में एक पैन में तवा गर्म करें और इसमें बाउल की सहायता से यह घोल तवा में डालें। जब ये एक साइड सिक जाएं, तो इसे दूसरी साइड सेक लें। आपके एग चीला बनकर तैयार है। इसे आप सॉस के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़े:

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement