Thursday, March 28, 2024
Advertisement

ये लक्षण करते हैं गले के कैंसर का इशारा, रहे सतर्क

आवाज़ की जिम्मेवारी गले में पाए जाने वाली स्वर पेटी यानि की लरयक्स की होती हैं। कई बार धुम्रपान और तम्बाकू के सेवन के कारण लरयक्स पर बुरा असर पड़ने लगता हैं। जानिए गले का कैंसर होने का कारण और साथ ही जानिए लक्षण।

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: April 12, 2018 23:35 IST
 throat cancer- India TV Hindi
throat cancer

हेल्थ डेस्क: ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि मुंह और गले का कैंसर सबसे ज्यादा महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा होता है। यह दिल्ली जैसे शहरों में तेजी से फैल रहा है। गले के कैंसर से मुख्य रुप से सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने वाले तो इस बीमारी के संभावित शिकार होते ही हैं साथ ही अप्रत्‍यक्ष धूम्रपान करने वाले भी शिकार होते है।

एक सर्वे के अनुसार, गले का कैंसर 20 से 25 साल के युवा को भी हो रहा हैं। हालांकि इसके सबसे ज्‍यादा शिकार 40-50 वर्ष की उम्र के लोग हैं। यह कैंसर खतरनाक हो सकता है क्‍योंकि मुंह की सामान्‍य समस्‍याओं को लोग नजरंअंदाज करते हैं और इसकी चपेट में आ जाते हैं। पहले जमाने की बात करें तो .ह केवल उम्रदराज लोगों को होता था।

क्या है गले का कैंसर

ज्यादातर गले के कैंसर मुख के तार पर शुरू होते हैं, और बाद में स्वर यंत्र से गले के पिछले हिस्से, जिसमें जीभ और टांसिल्‍स के हिस्से शामिल होते हैं। ये धीरे धीरे श्‍वांसनली में भी फैल जाते हैं।

ये है लक्षण

  • ज्यादा दिनों तक के लिए आवाज बदलना या फिर आवाज में भारीपन आना।
  • खाना निगलने में दिक्कत होना।
  • तेजी से वजन कम होना।
  • लंबे समय तक गले में खराश रहना।
  • कफ के साथ खून निकलना।
  • गर्दन में सूजन और दर्द बना रहना।
  • लंबे समय तक कानों में दर्द रहना।

अगली स्लाइड में पढ़े गले में कैंसर होने के कारण

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement