Friday, April 26, 2024
Advertisement

योग करते समय ध्यान रखें ये 10 बातें

योग हमारे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन अगर ये ठीक ढंग से न किया गया तो हमारे लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। योगासन करते समय हम कई ऐसी गलतियां कर देते है। जिनके बारें में हम नहीं जानते है। आज हम आपको अपनी खबर में ऐसी बातों के बारें में बता...

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: June 20, 2016 22:42 IST
yoga- India TV Hindi
yoga

हेल्थ डेस्क: 21 जून को इंडिया के साथ 400 देशों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिसमें हर कोई बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।  योग हमारे स्वस्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसे करने से हमें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है। इसलिए हमें अपने दिनचर्या से थोड़ा समय निकाल कर योग जरुर करना चाहिए।

 ये भी पढ़े-

योग हमारे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन अगर ये ठीक ढंग से न किया गया तो हमारे लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। योगासन करते समय हम कई ऐसी गलतियां कर देते है। जिनके बारें में हम नहीं जानते है। आज हम आपको अपनी खबर में ऐसी बातों के बारें में बता रहे है। जिनको ध्यान में रखने से आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

हमेशा एक्सपर्ट से सीख कर ही करें योग

कई लोगों की आदत होती है कि बिना एक्सपर्ट के ही योगा करने लगते है। वह बुक, सीडी आदि की मदद लेते है। लेकिन इसे आपको नुकसान हो सकता हैं। इसलिए बिना एक्सपर्ट की सलाह के योग नहीं करना चाहिए।

योगासन करते समय न पिएं पानी
योग करते समय कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि योग करने से हमारा शरीर गर्म होता है। अगर आपने पानी पिया तो आपको सर्दी-जुकाम, कफ आदि की समस्या हो सकता है।

योग हमेशा खुली जगह पर करें
प्राणायाम हमेशा खुली जगह में करना चाहिए। जिससे आपको फ्रेश हवा मिलें। जो कि आपके हेल्थ के लिए बहुत ही जरुरी है।

बीमार हैं तो न करें योग
अगर आप बीमार हैं तो योग करने से बचना चाहिए। या फिर किसी डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़ और बातों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement