Thursday, May 09, 2024
Advertisement

जानिए गर्भवती महिला को क्यों नहीं खाना चाहिए प्‍लास्‍टिक के बर्तनों में

प्लास्टिक के डिब्बे में खाना गरम करने या फिर प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी पीने से कैंसर हो सकता है क्योंकि प्लास्टिक में अधिक मात्रा में BPA या बिस्फेनोल ए हो ता है जो गर्म होकर एक रसायन खाद्य बनता हैं।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: February 08, 2016 14:38 IST
pragent- India TV Hindi
pragent

हेल्थ डेस्क:  गर्भवती महिलाओं को कई प्रकार के पोषक तत्वों की खास जरूरत होती है। जब हमारे घर में कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो घर के सभी लोग उसकी देखभाल के लिए लग जाते है। किसी भी महिला का प्रेग्नेंट होना एक महत्वपूर्ण अंग है।

ये भी पढ़े- जानिए कैसे, कम सोने से बढ़ सकता है गर्भावस्था में वजन

कहा जाता है मां बनना महिला को पूर्ण रुप से महिला हो जाती है। इसी तरह उसके खान-पान का भी अधिक ध्यान देना पड़ता है। इसी तरह वह क्या खा सकती है और किस चीज में खा सकती है। यह भी ध्यान देना चाहिए। क्या आप जानते है कि अगर किसी गर्भवती महिला को प्लास्टिक के बर्तनों में खाना दिया जाता है तो उससे उन्हें गंभीर बीमारी हो सकती है। जी हां यह सच है प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाने और उसमें रख कर कोई चीज गर्म करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

प्लास्टिक के डिब्बे में खाना गरम करने या फिर प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी पीने से कैंसर हो सकता है क्योंकि प्लास्टिक में अधिक मात्रा में BPA या बिस्फेनोल ए हो ता है जो गर्म होकर एक रसायन खाद्य बनता हैं।जिसका सेवन करने से हमार शरीर में प्रवेश कर जाते है।

इसी कारण गर्भवती महिलाओं को डिब्बाबंद खाने या फिर प्लास्टिक  के खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनके शरीर में यह रसायन पदार्थ उनके शरीर में चले जाते है जिससे कि उन्हें गंभीर बीमारी हो सकती है। साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे भी इससे प्रवाभित होते है। इस रसायन के कारण उन्हें मानसिक और शारीरिक विकास में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक से नहीं होता प्लास्टिक के बर्तनों में पाए जाने वाले इस रसायन के कारण माताओं में एस्ट्रोजन बहुत अधिक सक्रिय हो जाता है। यह बच्चे के विकास पर प्रभाव डालता है और महिलाओं को प्रजनन संबंधी समस्याएं उत्पन्न करता है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement