Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

पुरुषों का दिमाग बड़ा, लेकिन महिलाएं होती है ज्यादा तेज, जानिए क्यों

शोधकर्ताओं ने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिमाग छोटा होता है। हालांकि ये दूसरी बात है कि परुषों की मुकाबले महिलाएं बेहतर रिजल्ट देती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिमाग 14 फीसदी छोटा होता है।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: May 08, 2017 10:36 IST
man- India TV Hindi
man

हेल्थ डेस्क: कहा जाता है कि महिलाओं का दिमाग पुरुषों से बहुत बड़ा होता है। जिससे कि वह पुरुषों से ज्यादा स्मार्ट होती है, लेकिन एक शोध में जो बात सामने आई उसे जान आप हैरान रह जाएगे। शोधकर्ताओं ने इस बात का प्रमाण दिया है कि पुरुषों का दिमाग आकार में भले ही बड़ा हो लेकिन महिलाओं के दिमाग से तेज नहीं चलता। ये भी पढ़े: (भूलकर भी ये लोग न पिएं गन्ने का रस, हो सकता है खतरनाक)

पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिमाग होता है छोटा

शोधकर्ताओं ने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिमाग छोटा होता है। हालांकि ये दूसरी बात है कि परुषों की मुकाबले महिलाएं बेहतर रिजल्ट देती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिमाग 14 फीसदी छोटा होता है।

पुरुषों के पास होते है अधिक ब्रेन सेल्स

शोधकर्ताओं ने बताया कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों के पार ब्रेन सेल्स की तदाद ज्यादा होती है। जबकि महिलाओं के पास ब्रेन सेल्स की तादाद पुरुषों के मुकाबले कम है। ब्रेन सेल्स की उपलब्धता ही किसी व्यक्ति के दिमाग का साइज बताती है।

महिलाएं लेती है निर्णय बेहतर

शोधकर्ताओं ने रिसर्च की जिसमें ये बात सामने आई कि स्त्री-पुरुष को मनोवैज्ञानिक रूप से अलग कर पाना अभी तक बहुत मुश्किल था, लेकिन ब्रेन के आकार को लेकर दोनों के मनोविज्ञान के बारे में पता लगाया जा सकता है। औरतों में कम दिमाग होने के वाबजूद वे पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा कुशलता से दिमाग का प्रयोग करती है।ये भी पढ़े: (भूलकर भी 35 साल की उम्र के बाद न करें इन चीजों का सेवन)

शोधकर्ताओं का कहना है कि पुरुषों के पास भले ही ब्रेन सेल्स का भंडार हो, लेकिन औरतों के पास रीजनिंग और न्यूरॉन के बीच बेहतर कनेक्शन होता है। यानी कि दिमाग में कम सेल्स होने के बावजूद औरतें जल्द डिसीजन और बेहतर निर्णय क्षमता का परिचय देती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement