Saturday, April 27, 2024
Advertisement

सावधान: व्यायाम ना करने से हो सकती हैं ये दिक्कतें

व्यायाम करना कितना फायदेमंद है यह तो हम बचपन से ही सुनते आए हैं। लेकिन व्यायाम ना करने से जो दिक्कतें आ सकती हैं, हम उनके बारे में भी आपको जानकारी दे रहें है।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Updated on: June 17, 2016 16:32 IST
exercise- India TV Hindi
exercise

नई दिल्ली: व्यायाम करना कितना फायदेमंद है यह तो हम बचपन से ही सुनते आए हैं। लेकिन व्यायाम ना करने से जो दिक्कतें आ सकती हैं, हम उनके बारे में भी आपको जानकारी दे रहें है।

अगर रोजाना थोड़ा वक्त भी व्यायाम किया जाए, तो यह वयस्कों में अटेंशन-डेफिसीट/हाइपरएक्टिविटी डिसॉर्डर (एडीएचडी) के लक्षणों से निजात दिलाने में मददगार है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। एडीएचडी के लक्षणों के बढ़ने से अवसाद, थका महसूस करना, काम नहीं करने की इच्छा करना और यहां तक कि यातायात दुर्घटनाएं भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

निष्कर्ष के मुताबिक रोजाना थोड़ा वक्त व्यायाम किया जाए, तो इससे वयस्कों में एडीएचडी के लक्षणों से निजात मिलती है। अगर नियंत्रण न किया जाए, तो लक्षणों के कारण तनाव जैसी गंभीर समस्या भी पैदा होती है।

अमेरिका के जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और शोध के वरिष्ठ लेखक पैट्रिक ओ'कोनोर ने कहा, "यह सर्वविदित है कि तनाव दूर करने और मूड ठीक करने में कसरत मददगार है और इसलिए यह एडीएचडी के लक्षणों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।"

यह अध्ययन पत्रिका 'मेडिसिन एंड साइंस इन स्पोर्ट्स एंड इक्सरसाइज' में प्रकाशित हुआ है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement