Friday, March 29, 2024
Advertisement

सावधान! कहीं आप दर्द भरे गाने तो नहीं सुनते, हो सकता है खतरनाक

आप ये बात नहीं जानते है कि दर्द भरे गाना आपको अधिक दुखी कर सकते है। जी हां अगर कोई व्यक्ति खुश हो, लेकिन वो दर्द भरे गाने सुन रहा है, तो जल्द ही वो दुख हो जाएंगा। यह बात एक शोध में भी सामने आई।

India TV Lifestyle Desk India TV Lifestyle Desk
Published on: May 29, 2017 9:59 IST
sad song- India TV Hindi
sad song

हेल्थ डेस्क: संगीत सुनना किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन सबी को एक जैसा गाना पसंद नहीं होता है। सभी अपने पसंद के अनुसार गाने सुनते है। किसी को पंजाबी, हीपहॉप, सैड सॉंग पसंद होते है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते है कि दर्द भरे गाना आपको अधिक दुखी कर सकते है। जी हां अगर कोई व्यक्ति खुश हो, लेकिन वो दर्द भरे गाने सुन रहा है, तो जल्द ही वो दुख हो जाएंगा। यह बात एक शोध में भी सामने आई। (करें खरबूजा का सेवन और पाएं इन बीमारियों से निजात)

किसी समूह में बैठकर दर्द भरा संगीत सुनने और दुखद चीजों के बारे में बात करने से लोगों को और ज्यादा उदासी महसूस होती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि युवाओं में समूह में बैठकर संगीत सुनने की आम प्रवृत्ति होती है और यह युवाओं के लिए संगीत और सामाजिक सरोकार दोनों के सापेक्ष महत्व को दर्शाता है।

आस्ट्रेलिया के मिलपेरा स्थित वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी से ताल्लुक रखने वाली शोधकर्ता सैंड्रा गैरिडो ने कहा, "शोध का यह निष्कर्ष अवसादग्रस्त लोगों को संगीत का उपयोग करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देता है।"

उन्होंने कहा, "संवेदनशील व्यक्तियों को समूह में चिंतन करने से नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ऐसे लोगों के अंदर नकारात्मक विचार व भावनाएं बढ़ सकती हैं।"

इस शोध में यह भी सामने आया कि समूह के बीच बैठकर प्रेरक और आनंददायक संगीत सुनने या सुखद जीवन के बारे में हो रही चर्चाओं में शामिल होने से लोगों को अच्छा महसूस होता है। (डिप्रेशन से पाना है छुटकारा, तो करें ये काम)

शोध का निष्कर्ष 'फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement