Saturday, April 27, 2024
Advertisement

जानिए क्या है ताई ची? साथ ही जाने कैसे बुजुर्गो को चोट से बचाने में हैं मददगार

क: अधिक उम्र के लोग यदि नियमित रूप से ताई ची का अभ्यास करें तो यह उनके गिर कर घायल होने के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। ताई ची की कुछ खास मुद्राएं हैं, इसमें ध्यान केंद्रित करके लंबी सांस लेना और छोड़ना होता है। जानिए इसे करने की विधि ...

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Published on: July 25, 2017 13:06 IST
tai chi exercise- India TV Hindi
tai chi exercise

हेल्थ डेस्क: अधिक उम्र के लोग यदि नियमित रूप से ताई ची का अभ्यास करें तो यह उनके गिर कर घायल होने के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। ताई ची की कुछ खास मुद्राएं हैं, इसमें ध्यान केंद्रित करके लंबी सांस लेना और छोड़ना होता है। इसका अभ्यास आप टहलते हुए, खड़े-खड़े या बैठ कर भी कर सकते हैं। गहरी सांस लेना, कदम बढ़ाना आदि इसके अभ्यास के अंग हैं। इसे आप आसानी से घर पर रह कर भी कर सकते है। (चाहते हैं शरीर को सही शेप में रखना, तो जरूर करें यह आसान काम)

हफ्ते में एक से तीन बार ताई ची का अभ्यास बुजुर्ग लोगों को गिरकर चोटिल होने से बचाने में मददगार साबित हो सकता है। ताई ची एक प्राचीन चीनी व्यायाम है, जिसमें लचीलेपन और पूरे शरीर के समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। (मोटापा से जल्द ही पाना चाहते है निजात, तो शरीर के इन 4 प्वाइट्स को दबाएं)

शोध में यह उच्च गुणवत्ता के साक्ष्य मिले हैं कि ताई ची खास तौर से गिरने की दर में थोड़े समय के अभ्यास से (करीब 12 महीने से कम समय) 43 फीसदी कमी व लंबे समय (12 महीने से ज्यादा समय तक) करने से 13 फीसदी कमी लाता है। (95 प्रतिशत लोगों को है मसूड़ों की बीमारी, ऐसे रखें दांतो का ख्याल)

गंभीर रूप से गिरने के संदर्भ में कुछ साक्ष्य है कि ताई ची ने खतरे को अल्प समय में 50 फीसदी और लंबे समय में 28 फीसदी कम किया।

स्पेन के जेएन विश्वविद्यालय के राफेल लोमास वेगा ने कहा, "ताई ची व्यायाम की व्यस्कों और बुजुर्गो में गिरने के खतरे को कम करने के लिए सिफारिश की जा सकती है। निष्कर्ष बताते हैं कि यह चोटों को रोकने का सरल और संपूर्ण तरीका देते हैं।"

देखिए वीडियों कैसे करें ये एक्सरसाइज

इन विडीयो को Kung Fu & Tai Chi Center w/ Jake Mace नामक अकाउंट से यू-टयूब परअपलोड किया गया हैै।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Health News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement